1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री, करियर को फुल स्पीड में दौड़ाने की तैयारी, अल्लू अर्जुन बनेंगे 'संजीवनी बूटी'

Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री, करियर को फुल स्पीड में दौड़ाने की तैयारी, अल्लू अर्जुन बनेंगे 'संजीवनी बूटी'

 Published : May 23, 2023 04:41 pm IST,  Updated : May 24, 2023 08:14 pm IST

Pushpa 2 Update: 'पुष्पा 2' का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब खबर आई है कि बॉलीवुड का एक दमदार हीरो फिल्म में एंट्री करने वाला है।

Pushpa 2 Update- India TV Hindi
Pushpa 2 Update Image Source : TWITTER

Pushpa 2 Update: अल्लू अर्जुन के फैंस को काफी बेसब्री से फिल्म 'पुष्पा: दि रूल' का इंतजार है। जब फिल्म का पहला पार्ट आया था तो पूरे देश के सिर पर 'पुष्पा' फीवर चढ़ा हुआ था। फिल्म के गाने, डायलॉग और हर एक सीन लोगों को जुबानी याद हो गया था। फिल्म के हीरो अल्लू अजुर्न की फैन फॉलोइंग इस फिल्म से कई गुना बढ़ चुकी है। वहीं अब खबर आई है कि इसके अगले पार्ट में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एंट्री करने वाले हैं। 

बॉलीवुड और साउथ का कॉम्बो 

आपको बता दें कि इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जारी है। मेकर्स ने बीते दिनों फिल्म का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें यह नजर आया था कि पुष्पा फरार हो गया है और पूरे देश की पुलिस उसे खोज रही है। मेकर्स ने फैंस को इस वीडियो के साथ यह जानकारी भी दी थी कि फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। वहीं अब अपडेट आया है कि फिल्म में बॉलीवुड और साउथ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन नजर आएगा। जिससे यह पूरे देश की फिल्म लगे न सिर्फ साउथ की। 

Pushpa 2 Update
Image Source : TWITTERPushpa 2 Update

रणवीर लगाएंगे एनर्जी का तड़का  

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह 'पुष्पा 2' में एक कैमियो करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार छोटा होगा लेकिन काफी दमदार रहेगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि रणवीर बीते लंबे समय से फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं तो वह भी इस फिल्म से अपने करियर को नया मोड़ देने के इरादे में हैं। 

'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने पुलिस अधिकारी की ही गाड़ी को पहुंचा दिया नुकसान, जानिए फिर क्या हुआ हाल

हाल ही में दिखा था 'भंवर सिंह' का लुक 

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म के विलेन 'भंवर सिंह शेखावत' का शूटिंग के दौरान का एक लुक सामने आया था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। तस्वीर में एक्टर फिल्म के सेट पर नजर आ रहे थे। 

PM Modi से हुई ऑस्ट्रेलियाई सिंगर गाय सेबस्टियन की मुलाकात, कानपुर से है खास कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन