1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2022: साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज, जिनसे मच गया था हंगामा

Year Ender 2022: साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज, जिनसे मच गया था हंगामा

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Dec 13, 2022 05:30 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 11:37 pm IST

Year Ender 2022: साल 2022 फिल्मों से ज्यादा सिनेमाजगत से जुड़े विवादों के चलते दुनियाभर में सुर्खियों में रहा। आइए जानते हैं साल 2022 की सबसे बड़े कंट्रोवर्सीज के बारे में।

year ender 2022- India TV Hindi
साल 2022 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज Image Source : INSTAGRAM/RANVEERSINGH/ANUPAMKHER

Bollywood Controversies of 2022: साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है। ये साल अब खत्म होने वाला है और इसी के साथ नए साल का लोगों को इंतजार है। 2022 में फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चलीं लेकिन कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते कई बड़े स्टार्स और फिल्में चर्चा में रहीं। इस लिस्ट में कम बजट से बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े से लेकर बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की इस साल की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में।

'द कश्मीर फाइल्स' कॉन्ट्रोवर्सी

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने एक तरफ जहां कई रिकॉर्ड और खिताब अपने नाम किए वहीं दूसरी तरफ फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी में भी खूब रही। फिल्म रिलीज के बाद लोगों का कहना था कि इसमें जिस तरह से मुसलमानों को दिखाया गया है वो गलत है। फिल्म रिलीज के बाद देशभर में बवाल हुए। बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार ने दमदार अभिनय का परिचय दिया था। फिल्म में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें: शादी के 10 साल बाद पापा बनने जा रहे Ram Charan इस तरह शेयर की खुशी!

'काली' कॉन्ट्रोवर्सी 

डॉक्युमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ था। इसके पोस्टर में काली माता के लुक में एक महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। फिल्म को लेकर कई शहरों में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी और इसके मेकर्स की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी। हालांकि बाद में फिल्म के डायरेक्टर ने कहा था कि इसकी कहानी टोरंटो की गलियों से है। 

रणवीर सिंह कॉन्ट्रोवर्सी 

बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह यूं तो अक्सर ही अपने स्टाइल और कपड़ों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस साल जब उन्होंने एक फोटोशूट के लिए जब पूरे कपड़े उतार दिए तो सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स 2 धड़ों में बंट गए थे। एक वो थे जिन्हें रणवीर का ये न्यूड फोटोशूट पसंद आया और दूसरे वो थे जिन्होंने रणवीर को खूब ट्रोल किया। यहां तक की मुंबई में रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। 

'Mission Majnu' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ-रश्मिका की फिल्म

ब्रह्मास्त्र कॉन्ट्रोवर्सी 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को भी रिलीज के समय सोशल मीडिया पर बॉयकॉट झेलना पड़ा था। इस बार लोगों को दिक्कत फिल्म से नहीं बल्कि रणबीर कपूर से थी। दरअसल, रणबीर कपूर के पुराने वीडियो को सोशल  मीडिया पर शेयर करते हुए बताया गया था कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। जिसके बाद फिल्म को बॉयकॉट किया गया। यहां तक की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को उज्जैन में महाकाल के दर्शन के बिना ही लौटना पड़ा था।

Arbaaz Khan का गर्लफ्रेंड से हो गया ब्रेकअप? Malaika Arora ने करण जौहर को बताया सच

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन