1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'क्विक स्टाइल' के साथ रवीना टंडन ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'टिप टिप बरसा पानी' पर दिखाई अदाएं

'क्विक स्टाइल' के साथ रवीना टंडन ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'टिप टिप बरसा पानी' पर दिखाई अदाएं

 Published : Mar 18, 2023 04:30 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 04:30 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रवीना टंडन को 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जिनके साथ वह वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती हैं।

raveena tandon tip tip barsa paani- India TV Hindi
raveena tandon video Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALRAVEENATANDON

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रवीना टंडन अपने ऑइकॉनिक सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस कर रही हैं। रवीना के इस वीडियो को फैंस और सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में 'क्विक स्टाइल' के साथ रवीना का डांस देख आप भी इस गाने पर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। कुछ ही समय में रवीना टंडन के इस वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। नॉर्वेजियन हिप-हॉप ग्रुप 'क्विक स्टाइल' इन दिनों भारत दौरे पर है।

'क्विक स्टाइल' सेलेब्स के साथ बना रहे वीडियोज

सोशल मीडिया पर 'क्विक स्टाइल' लगातार सेलेब्स के साथ वीडियोज बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। रवीना टंडन से पहले 'क्विक स्टाइल' ने क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर सुनील शेट्टी के साथ भी वीडियो शेयर किया था जो फैंस को काफी पसंद आया। रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ वीडियो शेयर करते हुए 'क्विक स्टाइल' ने लिखा, 'जब आप ओरिजनल के साथ डांस करते हैं, तो यह सबसे अलग होता है।' रवीना टंडन की 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसके गानों पर लोग आज भी थिरकना पसंद करते हैं।

'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगी रवीना टंडन

इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की जोड़ी नजर आई थी। रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्मों के बाद वह ओटीटी पर भी वेब सीरीज से डेब्यू कर चुकी हैं। रवीना टंडन (Raveena Tandon) नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'अरण्यक' में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आने वाले समय में रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित 'घुड़चढ़ी' का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिनव पर लगा गंभीर आरोप, पार्थ और अभिमन्यु के बीच होगी मारपीट

सतीश कौशिक की पत्नी को प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा खत, अनुपम खेर बोले- 'परिवार के लिए मरहम है ये पत्र'

Anupamaa: छोटी अनु के जाते ही बदले अनुज के तेवर, अनुपमा से बनाई दूरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन