1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज टली

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज टली

 Published : Dec 28, 2021 08:31 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 08:31 pm IST

 इस फिल्म में शाहिद, 36 साल के नाकाम क्रिकेटर अर्जुन तलवार का रोल निभा रहे हैं, जो अपने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए क्रिकेट ग्राउंड पर कमबैक करते हैं। 

शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर - India TV Hindi
शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'जर्सी' पहले 31 दिसंबर, शुक्रवार को रिलीज होने वाली थी।
  • 'जर्सी' नानी की साउथ मूवी का हिंदी रीमेक है।

मुंबई: शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' के निर्माताओं ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए प्रतिबंध फिर से लगाए जाने के बाद फिल्म की रिलीज का तारीख को स्थगित करने का फैसला किया है। निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा, "मौजूदा परिस्थितियों और नए कोविड दिशानिर्देशों को देखते हुए हमने अपनी फिल्म 'जर्सी' की नाटकीय रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है। हमें अब तक आप सभी से अपार प्यार मिला है और इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। तब तक सभी कृपया सुरक्षित और स्वस्थ रहें और आप सभी को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं!"

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर बयान शेयर किया है-

ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में शाहिद, 36 साल के नाकाम क्रिकेटर अर्जुन तलवार का रोल निभा रहे हैं, जो अपने बेटे की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए क्रिकेट ग्राउंड पर कमबैक करते हैं। शाहिद की ये फिल्म तेलुगू हिट 'जर्सी' का ही रीमेक है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन