Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देह से टपकता खून, आंखों में बदले की आग! रोंगटे खड़े करने वाला है 'कंतारा चैप्टर 1' का टीजर

देह से टपकता खून, आंखों में बदले की आग! रोंगटे खड़े करने वाला है 'कंतारा चैप्टर 1' का टीजर

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Nov 27, 2023 05:13 pm IST, Updated : Nov 27, 2023 05:40 pm IST

रिशभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड 'कंतारा चैप्टर 1' का टीजर रिलीज हो चुका है। 'कंतारा चैप्टर 1' का टीजर इतना दमदार और धांसू है कि आप एक टक देखते रह जाएंगे। फिल्म के टीजर को देखने के बाद आप के मुंह से भयंकर निकलना तय है। इस टीजर में क्या कुछ खास होने वाला है ये आपको जानने को मिलेगा।

kantara, kantara poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'कंतारा' का पोस्टर।

सितंबर 2022 में 'कंतारा' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को इतना पसंद आई कि इसके बाद से ही लोग पंजुलुरी देवा की दुनिया के बारे में और अधिक जानने के लिए बेकरार थे। फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार था और इसकी आगे की कहानी जानने के लिए फैंस बेचैनी बढ़ती जा रही थी। इसी से जुड़ी बड़ी अपडेट अब सामने आई है। ऋषभ शेट्टी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर 'कंतारा द लीजेंड- चैप्टर 1' का टीजर रिलीज किया है। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि ये फिल्म का सीक्वेल नहीं बल्कि प्रीक्वल है। इसके साथ ही फिल्म का पोस्ट भी रिषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। 

जारी हुआ पोस्ट और टीजर 

सामने आए पोस्टर और टीजर में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी का सॉलिड लुक देखने को मिल रहा है।  पोस्टर और टीजर दोनों में ही ऋषभ शेट्टी एक गुफा में खड़े नजर आ रहे हैं। वो ऊपर से नीचे तक खून से लथपथ हैं और उनके एक हाथ में कुलहाड़ी और दूसरे में त्रिशूल देखने को मिल रहा है। ऋषभ का ऐसा अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके देखने के बाद कोई भी फैन भयंकर और खतरनाक कहे बिना नहीं रह पाएगा। हाथों में रस्सियां और रुद्राक्ष की माला लपेटे ऋषभ आंखें फाड़ते हुए दहाड़ते नजर आ रहे हैं। इसे देखते ही जाहिर हो रहा है कि ऋषभ शेट्टी गुस्से से गरजते नजर आने वाले हैं।      

टीजर में चांद देखते नजर आएते हैं ऋषभ 

ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज की जाएगी। हालांकि मूवी की पहली झलक मेकर्स ने एक ही भाषा में दिखाई है। वहीं पोस्ट अलग-अलग भाषाओं में जारी किए गए हैं। टीजर की शुरुआत में ऋषभ दर्शकों से पूछते हैं कि क्या वे 'रोशनी' देख सकते हैं जो उन्हें 'अतीत और भविष्य' दोनों में देखने में मदद करती है। उनके चरित्र शिव को पूरी तरह से पेश किए जाने से पहले चंद्रमा की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। उनका अवतार पूरी तरह से अलग है। 

यहां देखें पोस्टर

क्या है 'कंतारा' की कहानी का आधार

हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस बार ऋषभ दर्शकों को कहानी में और पीछे ले जाने वाले हैं। टीजर में दिखाए गए टाइटल कार्ड्स में से एक में लिखा है, 'कदंबों के शासनकाल के दौरान'। यह संकेत देता है कि फिल्म 300 ईस्वी में सेट की जाएगी। अनजान लोगों के लिए कदंब 345-540 ईस्वी तक अस्तित्व में थे। ये कर्नाटक का एक प्राचीन शाही परिवार था। उन्होंने उत्तरी कर्नाटक और कोंकण पर शासन किया। ये भी कहा जाता है कि त्रिलोचन कदंब की उत्पत्ति भगवान शिव के पसीने से हुई थी।  

यहां देखें टीजर

दोहरी भूमिका में दिखे थे ऋषभ 

बता दें, 'कंतारा' में न सिर्फ ऋषभ अभिनय करते नजर आए हैं, बल्कि फिल्म में उनका ही निर्देशन देखने को मिला था। फिल्म में वो शिव और शिव के पिता की दोहरी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की आने वाली कहानी बताती है जिस पर गांव को बुराई से छुटकारा दिलाने के लिए गुलिगा देव और पंजुलुरी देव ने कब्जा कर लिया है। फिल्म का अंत शिव के अपने पिता की आत्मा से मिलने के लिए जंगल में गायब होने से होता है। उसके पिता की आत्मा भी ठीक इसी तरह से गायब हुई थी। 

ये भी पढ़ें: 'एनिमल' ने रिलीज से पहले ही कर ली बंपर कमाई, पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन उड़ाएगा होश

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में रहा आलिया भट्ट और मनोज बाजपेयी का जलवा, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement