1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश-जेनेलिया टी-सीरीज के साथ करने वाले हैं कुछ धमाका? मज़ेदार ट्वीट्स ने फैंस को किया एक्साइटेड

रितेश-जेनेलिया टी-सीरीज के साथ करने वाले हैं कुछ धमाका? मज़ेदार ट्वीट्स ने फैंस को किया एक्साइटेड

 Published : Feb 03, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Feb 03, 2022 08:55 pm IST

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza - India TV Hindi
Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza    Image Source : RITEISH DESHMUKH/TWITTER

Highlights

  • टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस जोड़ी को एनिवर्सरी विश किया।
  • रितेश और जेनेलिया की शादी को आज 10 साल हो गए।

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी है जिससे हर कोई प्यार करता है। ये जोड़ी आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहे हैं। टी-सीरीज ने भी उन्हें एनिवर्सरी विश की और कुछ ऐसा लिखा गया टी-सीरीज के ट्विटर हैंडल से जिसे देख नेटीजंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, कि आखिरकार माजरा क्या है?

टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस जोड़ी को एनिवर्सरी विश किया और साथ ही यह भी लिखा कि हमने सुना कुछ गुड न्यूज़ है? इस पर जेनेलिया ने कॉमेंट किया कि मिस्टर से पूछती हूं, अभी बता दें? इसके जवाब में रितेश ने कॉमेंट किया कि ' अरे मेरे बच्चों की मम्मी रुक जा, कल बता देते है।'

हालांकि हमसे तो कल का वेट नहीं हो रहा है, हमें पता है फैंस से भी नहीं हो रहा होगा। ऐसा लगता है रितेश और जेनेलिया टी-सीरीज के साथ कुछ नया लाने वाले हैं। हमें इंतजार है कल के ऐलान का।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन