1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR Movie: जापान में भी चला साउथ सिनेमा का सिक्का, RRR ने बनाया ये रिकॉर्ड

RRR Movie: जापान में भी चला साउथ सिनेमा का सिक्का, RRR ने बनाया ये रिकॉर्ड

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 31, 2022 01:33 pm IST,  Updated : Oct 31, 2022 02:30 pm IST

RRR Movie: फिल्म 'आरआरआर' ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को कीजो कबाटा की ट्विन ने जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों पर रिलीज किया है।

RRR Movie- India TV Hindi
RRR Movie Image Source : IANS/INSTAGRAM

RRR Movie Collection: भारत ही नहीं बल्कि अब विदेशों में भी साउथ सिनेमा का डंका बज रहा है। फिल्म 'आरआरआर' ने जापान में धमाल मचाया हुआ है। एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' जापानी बॉक्स आफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म में  राम चरण और एनटीआर जूनियर की ने कमाल का काम किया है। फिल्म 'आरआरआर' ने दुनियाभर में प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसका कलेक्शन  145 मिलियन डॉलर था। इसमें उत्तरी अमेरिका में 14.5 मिलियन डॉलर की कमाई शामिल है। बता दें कि यह फिल्म 21 अक्टूबर को जापान में रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें: Adipurush: टल गई प्रभास की फिल्म की रिलीज? संक्राति 2023 के टकराव से पीछे हटे मेकर्स

मालूम हो कि कीजो कबाटा की ट्विन ने जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीनों और 31 आईमैक्स स्क्रीनों में 'आरआरआर' रिलीज की है। यह पूर्वी एशियाई राष्ट्र में एक भारतीय फिल्म के लिए सबसे व्यापक है, जहां रजनीकांत सबसे लोकप्रिय भारतीय स्टार हैं। हाल ही में राजामौली, एनटीआर जूनियर और राम चरण फिल्म के प्रचार दौरे पर जापान गए थे।

गौरतलब है कि हाल ही में 'द बैड गाईज', 'स्पेंसर' और 'जुरासिक वर्ल्ड' डोमिनियन से आगे आरआरआर इस हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म रही। ट्विन का अनुमान है कि 'आरआरआर' रिलीज की लागत की वसूली करेगी और रिलीज के 10 दिनों के अंदर मुनाफा कमाएगी।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की बीमारी को लेकर चिरंजीवी ने जताई चिंता, एक्स ससुराल से भी मिल रहीं दुआएं

फिल्म के बारे में

'आरआरआर' में एनटीआर, राम चरण के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी मौजूद हैं। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने भारतीय फिल्मों में से एक है। इसमें एक्शन और ड्रामा भरपूर मात्रा में देखने को मिला था।  'आरआरआर की कहानी' स्वतंत्रता पूर्व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों - कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) और अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) की एक काल्पनिक कहानी है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 16 की Ex कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन