1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सायरा बानो, उनके साथ बिताए पलों को इस तरह से किया याद

दिलीप कुमार की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सायरा बानो, उनके साथ बिताए पलों को इस तरह से किया याद

 Published : Jul 07, 2024 08:49 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 08:49 pm IST

दिलीप कुमार की आज 7 जुलाई को तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में उनके पुण्यतिथि के मौके पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने एक इमोशनल चिट्ठी लिखी, जो खूब वायरल हो रही है। देखिए एक्ट्रेस ने उस चिट्ठी में क्या लिखा है।

Dilip Kumar, Saira Banu- India TV Hindi
दिलीप कुमार की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सायरा बानो Image Source : INSTAGRAM

दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग कहलाते थे। तीन साल पहले आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार ने मुंबई में 98 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी याद में सायरा बानो ने एक इमोशनल चिट्ठी लिखी है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस चिट्ठी में सायरा ने अपनी दिल की बात लिखी है और बताया है कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें इस जीवन में दिलीप कुमार की पत्नी बनने का सौभाग्य मिला। 

दिलीप साहव को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साहब संग कुछ अनसीन फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सायरा बानो ने लिखा-  'प्रिय यूसुफ जान, चाहे कुछ भी हो, हम फिर भी हाथ में हाथ डालकर साथ चलेंगे। जब तक समय का अस्तित्व है, तब तक साथ रहेंगे। हर पल हमारे साथ का गवाह है। मैं अक्सर उस प्यार और जीवन के बारे में सोचती हूं, जो हमने साथ बिताया क्योंकि यह अभी भी हमें पूरा करता है। मैं 'अल्लाह' की आभारी हूं कि मुझे इस जीवन में आपका होने का सौभाग्य मिला और उनकी दया मुझ पर हुई। इंशा अल्लाह मैं हमेशा-हमेशा के लिए सिर्फ आपकी और आपकी ही रहूंगी। लव, सायरा बानो खान।'

आज भी सायरा बानो के दिल में बसते है दिलीप साहब

बता दें कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की शादी के किस्से बेहद दिलचस्प हैं। शादी के वक्त दोनों की उम्र में लगभग 22 सालों का फासला था। शादी के वक़्त दिलीप साहब की उम्र 44 साल और सायरा बानो की उम्र सिर्फ 22 साल थी। इसके बावजूद दोनों की जोड़ी ताउम्र बनी रही। दोनों के बीच का प्यार दिलीप कुमार की मौत के बाद भी साफ दिखता है। दिलीप कुमार आज भी सायरा बानो के दिल में बसते हैं तभी तो वो अकसर उनसे जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर कर उन्हें याद रहती हैं।   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन