1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salaar Look Out: बिग बजट फिल्म के पोस्टर ने मचाया धमाल, लोग बोले- KGF और RRR फेल

Salaar Look Out: बिग बजट फिल्म के पोस्टर ने मचाया धमाल, लोग बोले- KGF और RRR फेल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 16, 2022 12:04 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 12:20 pm IST

salaar Look Out: पृथ्वीराज सुकुमारन का अपकमिंग फिल्म सालार (Salaar) से फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। प्रभास (Prabhas)स्टारर सालार के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।

Salaar twitter- India TV Hindi
Salaar Look Out Image Source : SALAAR TWITTER

Highlights

  • प्रभास (Prabhas)स्टारर सालार के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं
  • पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का फर्स्ट लुक सामने आया है

Salar Look Out: बिग बजट फिल्म सालार (Salaar) से पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का फर्स्ट लुक सामने आया है। बता दें आज ये फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करने की एक खास वजह अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) का जन्मदिन भी थी। सोशल मीडिया पर फैन्स और सेलेब्स दोनों चीजों के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के फैन्स उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे (Prithviraj Sukumaran Birthday) विश कर रहे हैं।    

प्रभास का डबल रोल 

पृथ्वीराज सुकुमारन का अपकमिंग फिल्म सालार (Salaar) से फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। प्रभास (Prabhas)स्टारर सालार के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक देखने के बाद फैंस और भी एक्साइटिड हो गए हैं। बता दें इस फिल्म में प्रभास के डबल रोल को दो अलग टाइम पीरियड में दिखाया जाएगा। आपको याद दिला दें की प्रभास पहले भी फिल्म बाहुबली में डबल रोल निभा चुके हैं। इस फिल्म में श्रुति हासन प्रभास की प्रेमिका का रोल निभाती हुई दिखेंगी। 

Bigg Boss: वीकेंड का वार इस एक्ट्रेस पर पड़ा भारी, हुई शो से बाहर

फर्स्ट लुक 

पृथ्वीराज ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें उनका लुक काफी दमदार लग रहा है। पोस्टर में एक्टर ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर काला टीका लगा है और गले में मोटा आभूषण पहना हुआ है। एक्टर बीयर्ड लुक में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा अब और इंतजार नहीं कर सकते। #सालार वो मुझे ज्यादा डराता है। एक ने लिखा पिता और पुत्र की जोड़ी। 

Bigg Boss Salman Khan: सलमान खान ने रकुल प्रीत सिंह के सामने खोले शर्ट के बटन, देखें वीडियो

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

यह फिल्म पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में बहुमुखी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, इसके अलावा जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका में हैं।  सालार भारत की दो सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बाहुबली और KGF का एक संयोजन है, क्योंकि यह पहली बार होम्बले फिल्म्स, KGF के निर्माता, KGF के निदेशक, KGF के तकनीशियन और बाहुबली के नायक भारत की सेवा के लिए एक साथ आएंगे।  एक तरह से कहा जाए तो 2023 में एक और ब्लॉकबस्टर आने के लिए तैयार है। 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

Bigg Boss 16 Day 14: Imli और shaleen के रिश्ते की खबर के बीच सुम्बुल के पिता ने लगाई उनकी क्लास, देखिए वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन