1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाईजान इज बैक', सलमान खान के साथ कोरियोग्राफर ने शेयर की फोटो, फिटनेस देख चौंक गए फैन्स

'भाईजान इज बैक', सलमान खान के साथ कोरियोग्राफर ने शेयर की फोटो, फिटनेस देख चौंक गए फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 11, 2025 09:11 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 10:16 am IST

सलमान खान का एक फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में सलमान खान सुपरफिट नजर आ रहे हैं। जिसे देखते ही फैन्स ने उनकी तारीफ की है।

Salman khan - India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी दमदार पर्सनालिटी और धाकड़ बॉडी के लिए पहचाने जाते हैं। अब सलमान खान का सुपरफिट अवतार देख फैन्स भी चौंक गए हैं। हाल ही में एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान सुपरफिट दिख रहे हैं। सलमान खान की फिटनेस को देखकर उनके फैन्स भी खुश हो गए। साथ ही इसी तस्वीर के कमेंट सेक्शन में सलमान खान की जमकर तारीफ की है। बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने न केवल खुद धांसू बॉडी बनाई बल्कि इसका ट्रेंड भी युवाओं के बीच शुरू किया। आज भी सलमान खान अपनी बॉडी और धाकड़ पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। 

फैन्स को ईद पर दिखाई थी झलक

बता दें कि सलमान खान अक्सर ही अपने फैन्स के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों ईद के दिन सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को बधाई देते हुए एक फोटो शेयर किया था। इससे पहले सलमान खान ने पर्दे पर अपनी फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। ये फिल्म सिनेमाघरों में चलने के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन फैन्स को जल्द ही उम्मीद है कि नई फिल्म का अनाउंसमेंट होने वाला है। हालांकि सलमान खान अक्सर ही अपने दोस्तों के लिए ईवेंट्स में हिस्सा लेते नजर आते रहते हैं। 

बिग बॉस-19 में आएंगे नजर?

अब सलमान खान को टीवी पर भी देखने का समय आ गया है। सलमान खान के करियर का सबसे बड़ा सुपरहिट शो बिग बॉस का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। बीते सीजन बिग बॉस-18 में भी सलमान खान ने अपनी धाकड़ पर्सनालिटी से खूब धूम मचाई थी। अब इस सीजन के लिए फैन्स भी तैयार हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट करेंगे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन फैन्स को सलमान खान को पर्दे पर देखने का इंतजार है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन