1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान 'कप्तान साहब' एमएस धोनी की बर्थडे पार्टी में हुए शामिल, पत्नी साक्षी ने ऐसे लुटाया प्यार

सलमान खान 'कप्तान साहब' एमएस धोनी की बर्थडे पार्टी में हुए शामिल, पत्नी साक्षी ने ऐसे लुटाया प्यार

 Published : Jul 07, 2024 07:57 am IST,  Updated : Jul 07, 2024 08:22 am IST

7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 43वें बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर सलमान खान ने 'कप्तान साहब' की तारीफ करते हुए एमएस धोनी के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Salman Khan, MS Dhoni birthday intimate party- India TV Hindi
सलमान खान-एमएस धोनी Image Source : INSTAGRAM

महेंद्र सिंह धोनी अब तक के सबसे महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी माही का क्रेज कम नहीं हुआ है। जहां उनके लाखों फॉलोअर्स उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सलमान खान ने भी एमएस धोनी को एक खास पोस्ट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जन्मदिन के खास मौके पर माही और साक्षी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।

सलमान खान ने एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी

सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर करिश्माई प्रदर्शन की वजह से लाखों प्रशंसकों के दिलों में बसते हैं। 7 जुलाई को एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जो एमएस धोनी के बर्थडे पार्टी की है। तस्वीर में, 'टाइगर 3' के अभिनेता एमएस धोनी को प्रशंसा भरी निगाहों से देखते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि क्रिकेटर केक काटते हुए और अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब! @mahi7781'

साक्षी ने एमएस धोनी के पैर छू लिया आशीर्वाद

बर्थडे केक काटते वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी सलमान खान को केक को खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान साक्षी अपने पति एमएस धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती दिखी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं धोनी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे। बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए।

एमएस धोनी के लग्जरी कार-बाइक्स कलेक्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद माही हर किसी के दिलों में बसे हुए हैं। एमएस धोनी कार-बाइक्स के शौकीन हैं। उनके पास शानदार कार और बाइक का कलेक्शन हैं। उनके गैराज में कई लग्जरी और महंगी गाड़ियां हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन