1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA पर दिखा Salman Khan का मस्ती भरा अंदाज, Video देख दिल हार बैठेंगे आप

IIFA पर दिखा Salman Khan का मस्ती भरा अंदाज, Video देख दिल हार बैठेंगे आप

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 27, 2023 08:57 am IST,  Updated : May 27, 2023 08:59 am IST

Salman Khan Viral Videos from IIFA: बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो उनकी बहन और दूसरा वीडियो बहन के बच्चों के साथ सामने आया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

Salman Khan, Arpita khan, iifa- India TV Hindi
Salman Khan. Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनका स्टाइल और स्टारडम, दोनों ही बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। उनके लिए फैंस की दीवानगी आए दिन देखने को मिल जाती है। सलमान IIFA में शिरकत कर रहे हैं। इस बार उनका अंदाज अलग ही नजर आ रहा है। उनका ऐसा अवतार फैंस ने शायद ही पहले कभी देखा होगा। 

सोशल मीडिया पर छाए सलमान खान

सलमान खान (Salman Khan) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इस बीच वायरल हो रहे हैं। सलमान इस बार अपने स्वैग और स्टाइल से ही नहीं, बल्कि अपने करीबियों के साथ सामने आ रहे स्पेशल वीडियोज की वजह से भी वायरल हो रहे हैं। सलमान का परिवार के प्रेती हद से ज्यादा प्यार तो आप सबने देखा ही होगा। इसी की एक झलक IIFA में भी देखने को मिली। 

बहन अर्पिता से सलमान को बहुत प्यार
सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहनों को बहुत प्यार करते हैं और अर्पिता खान से उनका रिश्ता बिल्कुल अलग। सामने आए वीडियो में आप सलमान को उनकी बहन के साथ IIFA एंजॉय करते देख सकते हैं। सलमान वीडियो में अर्पिता को पीछे से पकड़कर थिरकते नजर आ रहे हैं। सलमान खान काफी फन मूड में दिख रहे हैं। सलमान के इस अंदाज की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे। 

सलमान ने की बच्चों के साथ मस्ती
वहीं सलमान खान ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बच्चे मुझे मामू बना रहे हैं, उनको ये नहीं पता कि मामू कार्डियो कर रहा है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान बच्चों को व्हील कार्ट में बैठाकर गैलरी में घुमा रहे हैं। सलमान का बच्चों के प्रति प्यार और लगाव आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं। 

अबू धाबी में हो रहा है IIFA
बता दें, बॉलीवुड के सितारे IIFA अटेंड करने के लिए अबू धाबी पहुंच गए हैं। इस साल UAE में IIF का आयोजन हो रहा है। बात करें, सलमान खान की तो हाल में ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में थी। फिल्म में शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलकत तिवारी, जस्सी गिल और वेनकटेश भी थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल, सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें कैमियो रोल में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: IIFA: Salman Khan के प्यार में हॉलीवुड से आई महिला, शादी के लिए किया प्रपोज; Video Viral

Salman Khan का दिखा IIFA में जलवा, फैन की तरह लाइन में खड़े रहे विक्की कौशल; Video Viral

Salman Khan के पास दौड़ता हुआ आया छोटा फैन, फिर जो हुआ; Video देख आप भी कहेंगे 'बड़े दिल वाला'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन