1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'हां शादी हो गई' सलमान खान ने वीडियो में खुद कही ये बात, फैंस कर रहे कमेंट्स

VIDEO: 'हां शादी हो गई' सलमान खान ने वीडियो में खुद कही ये बात, फैंस कर रहे कमेंट्स

 Published : Mar 05, 2022 01:15 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 01:26 pm IST

सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वो उसमें कहते दिख रहे हैं कि 'हां शादी हो गई'। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • सलमान खान का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है
  • सलमान खान ने खुद पोस्ट किया है वीडियो

सलमान खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वो उसमें कहते दिख रहे हैं कि 'हां शादी हो गई'। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। चूंकि, सलमान की शादी के बारे में जानने के लिए उनके चाहने वाले जानने के लिए बेचैन रहते हैं। शायद वीडियो देखने के बाद उनको कुछ ना कुछ समझ आ जाए।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 5 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सलमान खान डबल रोल में हैं। एक पूछता है कि शादी हो गई तो उस पर सलमान कहते हैं कि 'हां शादी हो गई'। ये जवाब सुनकर भाई के होश उड़ जाते हैं।

दरअसल, यह एक विज्ञापन है। इस जवाब के पीछे क्या छिपा हुआ है। इसको लेकर परसों तक खुलासा हो जाएगा। क्योंकि सलमान ने कैप्शन में लिखा है- Hui ya na hui…jaanne ke liye parson dekho!!! (हुई या ना हुई... जानने के लिए परसों देखो!!!)

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: कमाई के मामले में 100 करोड़ के पार, 'गंगूबाई' ने कहा- इतना सारा प्यार...

यहां पर देखिए सलमान खान का शादी वाला वीडियो-

वर्कफ्रंट की बात करें तो कल शुक्रवार को सलमान खान ने अपनी फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान किया। फिल्म को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा सलमान अपनी नई मूवीज को लेकर भी काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन