सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के होने वाले हैं और सुपरस्टार ने अपने खास अंदाज में फैंस को अपने आने वाले जन्मदिन की याद दिलाई है। जन्मदिन के 6 दिन पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपनी फिट बॉडी दिखाते नजर आए। इन तस्वीरों ने फैंस को खुश कर दिया, जिसके बाद से सभी दुआ कर रहे हैं कि वह हमेशा ऐसे ही स्वस्थ और मस्त रहे हैं। अब एक बार फिर बॉलीवुड के भाईजान ने साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। सुपरस्टार सलमान ने अपनी इन तस्वीरों के साथ अपनी दिली-ख्वाहिश भी बताई है।
सलमान खान ने बताई अपनी ख्वाहिश
फोटो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'काश मैं 60 साल की उम्र में ऐसा दिख पाता! अब से 6 दिन बाद।' तस्वीरों में एक्टर अपने जिम में ब्लैक वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए, कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्कुलर और टोन्ड बॉडी को दिखाते हुए पोज दे रहे हैं, साथ ही उन्होंने क्लीन-शेव लुक रखा है। सुपरस्टार के पोस्ट शेयर करते ही फैंस ने तुरंत उन पर तारीफों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। एक फैन ने कमेंट किया, 'आप सिर्फ अभी 30 के हुए हैं आपके जैसा कहीं भी कोई नहीं है। MyDream MyAwrythings Dear @beingsalmankhan जी MyLovelife जी।' दूसरे ने लिखा, 'भाई इस बार कमाल कर दिया।'
सलमान खान आखिरी बार इस शो में आए थे नजर
दिलचस्प बात यह है कि जहां साथी सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान, जो इस साल 60 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन स्पेशल फिल्म री-रिलीज के साथ मनाया, वहीं सलमान के इस खास दिन के लिए ऐसी किसी भी री-रिलीज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। काम की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार हिट रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट करते हुए दिखे थे, जहां उन्होंने गौरव खन्ना को विनर बनाया था।
सलमान खान के करियर की सबसे मुश्किल फिल्म
अब एक्टर अपनी अगली बड़ी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं, जो 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी विवाद पर आधारित एक वॉर ड्रामा है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्हें शूटआउट एट लोखंडवाला के लिए जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में सलमान ने PTI को दिए एक इंटरव्यू में इस प्रोजेक्ट की फिजिकल डिमांड्स के बारे में बात की थी और इसे अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्मों में से एक बताया था।
ये भी पढे़ं-
'रामायण' के लक्ष्मण ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद, दुख-सुख के साथी से कराई मुलाकात