1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sapna Choudhary Video: इस सिंगर ने सपना का पैर धोकर पिया पानी, वीडियो देखकर आप भी होंगे shocked

Sapna Choudhary Video: इस सिंगर ने सपना का पैर धोकर पिया पानी, वीडियो देखकर आप भी होंगे shocked

 Published : Jun 02, 2023 06:24 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:24 pm IST

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनके पैर धोकर पी रहा है।

twitter- India TV Hindi
Sapna Choudhary Image Source : TWITTER

सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन है। सपना चौधरी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता है। सपना की लंबे समय की मेहनत और लगन को फैंस ने अपनी आंखों से देखा है। बता दें पहले सपना हरियाणा में छोटे-मोटे स्टेज शो करती थीं, वहीं आज के समय में वह डांसिंग क्वीन में से एक हैं। उनके डांस और उनको फैंस काफी पंसद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिंगर उनके पैर धोकर पी रहा है। 

'अनुपमा' को टक्कर देने आ रहा है नया शो 'तितली', लीड रोल में नजर आएंगे ये बड़े एक्टर

Ileana D'Cruz: बच्चा होने से पहले एक्ट्रेस ने कर ली गुपचुप सगाई, फोटो शेयर कर फ्लॉन्ट की रिंग

पैर धोकर पिया पानी

बता दें सपना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना स्टेज पर बैठी हैं। वहीं दो लोग उनके पैर धो रहे हैं। सपना के फैन पहले पैर धोने के लिए एक थाली में गुलाब की पत्तियां डालते हैं पिर थाली में सपना के पैर रखवाकर धोने लगाते हैं। इसके बाद एर फैन सपना के पैरों को धोए हुए पानी को पी लेता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। 

Tiger 3: खत्म हुआ इंतजार! एक साथ नजर आए सलमान-शाहरुख खान,सेट से वायरल हुआ वीडियो

इन गानों पर आईं नजर 

सपना चौधरी कान्स में भी डेब्यू करते नजर आईं थी। फैंस सपना के फोटो और वीडियो को काफी पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था की वो हमेशा सूट पहनकर ही डांस क्यों करती हैं। उन्होंने कहा था कि अपनी मां के कहने पर ऐसा करती हैं। उनकी मां ने कहा था कि हर तरीके की बदसलूकी से बचना है तो सूट सलवार ही पहनना और इस बात को सपना ने गांठ बांध लिया है। सपना चौधरी गजबन,दरोगा जी, तू चीज लाजवाब, सॉलिड बाडी, छोरी बिंदास, मेहंदी वाली रात,बदली बदली लागे, घूंघट,लत लग जाएगी, तेरी आख्यां का यो काजल में नजर आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन