1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान को बंगला साहिब में मिला खास शख्स, देखते ही खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, फिर...

सारा अली खान को बंगला साहिब में मिला खास शख्स, देखते ही खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा, फिर...

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 29, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 10:43 pm IST

सारा अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक खास शख्स से मुलाकात का किस्सा शेयर किया और साथ ही साथ इस शख्स के साथ अपनी मुलाकात की झलकियां भी शेयर की हैं। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि इस खास शख्स से मिलकर वह बेहद खुश हो गईं।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान। Image Source : INSTAGRAM

इत्तेफाक से जब किसी से मुलाकात होती है तो ये खुशी की वजह बन जाती है। हालांकि, ऐसा कम ही होता है कि किसी खास शख्स से यूं चलते-चलते अचानक मुलाकात हो जाए। लेकिन, जब ऐसा होता है तो ये पल सबसे यादगार पल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली यानी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ। सारा अली खान की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब दिल्ली के प्रतिष्ठित बगंला साहिब गुरुद्वारा में अचानक उनकी मुलाकात फिल्म निर्माता आनंद एल राय से हुई। सारा ने आनंद एल राय के साथ अपनी मुलाकात की झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

आनंद एल राय से मिलकर खुश हुईं सारा अली खान

आनंद एल राय वर्तमान में साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग के चलते दिल्ली में हैं, जिनके साथ वह पहले 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' में काम कर चुके हैं। वहीं इस रोमांटिक ड्रामा यानी तेरे इश्क में धनुष के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस बीच आनंद एल राय भी बंगला साहिब पहुंचे थे, जहां सारा की अचानक उनसे मुलाकात हुई और वह बेहद खुश हो गईं।

अतरंगी रे में सारा ने आनंद एल राय के साथ किया था काम

दरअसल, सारा ने आनंद एल राय के साथ पहले 'अतरंगी रे' में साथ काम किया था, जो रोमांस और ड्रामा का खूबसूरत मिश्रण था। इस फिल्म में सारा ने एक भावनात्मक भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था, वहीं आनंद एल राय ने अपनी अनोखी प्रेम कहानियां कहने की कला को फिर साबित किया था। दिल्ली से आई उनकी नई तस्वीरों ने प्रशंसकों को पुरानी यादों को ताजा कर दिया और उनकी पिछली फिल्म की खास केमिस्ट्री की फिर से याद आ गई।

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAMसारा अली खान और आनंद एल राय।

तेरे इश्क में को पूरा करने में व्यस्त हैं आनंद एल राय

आगे की बात करें तो आनंद एल राय के पास 2025 काफी व्यस्तता है। एक भावनात्मक प्रेम कहानी 'तेरे इश्क में' को पूरा करने के बाद, उनका प्रोडक्शन हाउस, कलर येलो, बड़े पर्दे पर एक और मनोरंजक रोमांस थ्रिलर लेकर आएगी- जिसका टाइटल है तू या मैं। प्रमुख कलाकार आदर्श गौरव और शनाया कपूर द्वारा अभिनीत यह फिल्म फरवरी 2026 में ‘ब्लडी वैलेंटाइन’ रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच, तेरे इश्क में 28 नवंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन