1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sara Ali Khan ने भोलेनाथ के साथ शेयर की फोटो, लोगों ने धर्म को लेकर जमकर किया ट्रोल

Sara Ali Khan ने भोलेनाथ के साथ शेयर की फोटो, लोगों ने धर्म को लेकर जमकर किया ट्रोल

 Published : Feb 19, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 08:32 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने महाशिवरात्रि के मौके पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिस कारण कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Sara Ali Khan instagram- India TV Hindi
Sara Ali Khan Image Source : SARA ALI KHAN INSTAGRAM

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया गया। खास के साथ-साथ आम ने भी धूमधाम से इस त्यौहार को मनाया। इसी बीच सारा अली खान ने शिवरात्रि के दिन अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। बता दें इस तस्वीर में सारा माथे पर चंदन का तिलक और गले में शिव की चुन्नी पहनी हुई है। 

Ind vs AUS: Rohit Sharma के रन आउट पर रितेश देशमुख ने कह दी ये बात, अब वायरल हो रहा ट्वीट

इस फोटो को देखकर लग रहा है कि सारा महादेव की भक्ती में डूबीं हुई है। ये पहली बार नहीं है जो सारा को ट्रोल किया गया है। इससे पहले सारा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची थी। उस दौरान भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। महाशिवरात्रि के दिन एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वाली अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा मुस्लिम का नाम रखने से ये लोग मुस्लिम नहीं हो जाते, फिल्मी दुनिया वाले का कोई धर्म नहीं, वो लोग अपने में मस्त रहते हैं बेवकूफ लोग हैं। एक यूजर ने लिखा कि अपना नाम बदल लो। एक ने लिखा तुम सारा सिंह बन जाओ, सारा अली खान बनना तुम्हारे बस की बात नहीं है।

swara bhaskar इंटर रिलिजन शादी के बाद हो रही ट्रोल, वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स, देखकर नहीं कर पाएंगे हंसी कंट्रोल

सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएगी। बता दें ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आईगी। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) में सारा अली खान भारत की महिला स्वंतत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार अदा कर रही हैं। बता दें उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस के जरिए सन 1942 में बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान से शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन में अहम भूमिका अदा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन