1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन खान की सीरीज से चमकी किस्मत, अब शाहरुख खान का मिला साथ, 'किंग' में नजर आएगा ये एक्टर

आर्यन खान की सीरीज से चमकी किस्मत, अब शाहरुख खान का मिला साथ, 'किंग' में नजर आएगा ये एक्टर

 Published : Oct 22, 2025 07:27 am IST,  Updated : Oct 22, 2025 07:27 am IST

राघव जुयाल ने नया खुलासा किया है कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनका काम शाहरुख खान को इतना पसंद आया की। सुपरस्टार ने राघव को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' में काम करने का मौका दिया।

raghav juyal- India TV Hindi
शाहरुख खान की किंग में दिखेंगे राघव जुयाल Image Source : INSTAGRAM/@RAGHAVJUYAL

आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता का आनंद लेने के बाद राघव जुयाल सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, एक्टर ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, उन्होंने हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम करने के बारे में बात की। राघव ने सेट की एक घटना को भी याद किया जब शाहरुख ने एक सीन के बाद उन्हें गले लगाया और चूमा था।

शाहरुख खान संग काम करेंगे राघव

राघव ने कहा, 'मुझे एक सीन की शूटिंग याद है, जिसमें शाहरुख सर भी मौजूद थे। मेरे टेक के बाद सेट पर सभी ने तालियां बजाईं और वह मेरे पास आए... मुझे गले लगाया, मेरे माथे को चूमा और कहा, कमाल कर दिया।' वह पल मेरे लिए बहुत मायने रखता था। तब मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे काम को कितना पसंद करते हैं और इसीलिए वह किंग हैं और हमेशा किंग रहेंगे। अगर कोई और अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह सुनिश्चित करते हैं कि कैमरा उन पर ही रहे, उन्हें उनके सीन अच्छे से रिकॉर्ड करें और पूरे दिल से उनका सपोर्ट करते हैं।'

राघव जुयाल ने की किंग खान की तारीफ

इससे पहले राघव ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया था कि शाहरुख खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'किंग' में कास्ट करने की बात की थी, जब उन्होंने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में उनका काम देखा था। उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत मेहनत की ताकि लोग इसे देखें और पहचानें। लोगों ने मुझे इस सीरीज के ज़रिए इतना प्यार दिया कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि वे मेरी प्रतिभा देख रहे हैं। सिर्फ जनता ही नहीं, बल्कि निर्देशक और निर्माता भी इसे देख रहे हैं। वे मुझे हर जगह मुख्य भूमिका में कास्ट कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट की वजह से शाहरुख सर ने मुझे अपनी अगली बड़ी फिल्म में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका दी है। इसलिए मेरे लिए सब कुछ बहुत अच्छा हो रहा है।'

किंग की कास्ट

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'किंग' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिल्म में 'मुंज्या' स्टार अभय वर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगे।

ये भी पढे़ं-

1,000 करोड़ क्लब में दो फिल्मों ने बनाई जगह, पैन-इंडिया सुपरस्टार का मिला खिताब, 4 साल तक रिस्क में था करियर

वो धांसू सस्पेंस थ्रिलर, जिसकी कहानी देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, हर सीन है जबरदस्त

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन