शाहरुख खान बीते दिनों अपने बेटे आर्यन खान की सीरीज के प्रमोशन में खूब सुर्खियां बटोरते रहे। अब अपनी फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं। अपनी हाजिरजवाबी के लिए पहचाने जाने वाले स्टार शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैन्स से बात करने के लिए एक सेशल रखा। यहां शाहरुख खान ने लोगों के सवालों के जवाब दिए हैं। जिन लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो करारा जवाब मिला। वहीं तारीफों के बदले में शाहरुख खान ने प्यार लुटाया। साथ ही अपनी फिल्म किंग के बारे में भी बात की।
फैन्स ने पूछा कहां है किंग का टीजर?
एक उत्साहित शाहरुख प्रशंसक ने सुपरस्टार से किंग का टीज़र डीएम करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, अभी शीर्षक तो आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया। तुम टीज़र पर कैसे पहुंच गए। जब एक प्रशंसक ने सुपरस्टार से किंग के बारे में अपडेट शेयर करने के लिए कहा, तो उन्होंने जवाब के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को बुला लिया। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि उन्होंने किंग में उन्हें निर्देशित किया था। फिल्म के बारे में अपडेट पूछने पर, सिद्धार्थ ने कहा, 'शाहरुख खान आप जानते हैं कि सर क्या कहते हैं - एक किंग तब आता है जब वह चाहता है, तब नहीं जब उसे आना चाहिए।' और सुपरस्टार ने कहा, 'आप मेरे जैसे होते जा रहे हैं। सीधे-सादे सवालों के गूढ़ जवाब देते हुए। ठीक है बॉस, जब भी जो भी और जब भी आप चाहें। फैन्स। उसके पीछे पड़ जाओ हमला। कम से कम टाइटल रिवील तो हो जाए, बस इतना ही प्लीज।'
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
जब शाहरुख खान से किंग में सुहाना खान के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब बेहद प्यारा था। उन्होंने कहा, 'अपना अपना सा लगता है।' शाहरुख खान की फिल्म 2026 के मध्य तक रिलीज होने की संभावना है। इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। कलाकारों की बात करें तो शाहरुख खान की किंग में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं महिमा चौधरी के एक्स हसबैंड? महज 1 साल चली थी दोनों की शादी, फिल्मी दुनिया से दूर मिला था पहला प्यार