1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने शेयर की सिक्स पैक एब्स में शर्टलेस तस्वीर, तो पत्नी गौरी ने ऐसे किया रिएक्ट, कमेंट हो रहा वायरल

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने शेयर की सिक्स पैक एब्स में शर्टलेस तस्वीर, तो पत्नी गौरी ने ऐसे किया रिएक्ट, कमेंट हो रहा वायरल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 25, 2022 10:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 10:14 pm IST

Shahrukh Khan शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर उनकी पत्नी गौरी ने फनी रिएक्शन दिया है।

Shahrukh Khan- India TV Hindi
Shahrukh Khan Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शर्टलेस तस्वीर शेयर कर शाहरुख खान ने फ्लॉन्ट किए सिक्स पैक एब्स
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर
  • गौरी खान ने इस तस्वीर को देखकर दिया फनी रिएक्शन

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख  बहुत जल्द ही अपनी फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी सिक्स पैक एब्स वाली बॉडी फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं। 

शाहरुख की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल 

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो शर्टलेस हैं और सोफे पर अपने दोनों हाथ फोल्ड कर बैठे हैं। इस तस्वीर में शाहरुख के बाल लंबे हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं और उनका एटीट्यूड देखने लायक है। इस फोटो में उन्होंने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा है, उन्होंने लिखा है, ''आज मैं अपनी शर्ट से कह रहा हूं। तुम होती तो कैसा होता,  तुम इस बात पर हैरान होती,  तुम इस बात पर कितनी हंसती...तुम होती तो ऐसा होता...’ मुझे भी पठान का इंतजार है।''

तस्वीर देखकर फैंस हुए क्रेज़ी 

शाहरुख की यह तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ''ऑल द बेस्ट सर, पठान के लिए।'' एक यूजर ने कहा, ''अब पठान का इंतजार नहीं हो रहा, लव यू शाहरुख सर।''

गौरी ने ले लिए किंग खान के मज़े 

शाहरुख की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनकी पत्नी ने उनका मज़ाक उड़ाया है। इस तस्वीर में दिए गए कैप्शन को देखे हुए गौरी ने कमेंट किया है, ''हे भगवान! अब ये अपने शर्ट से भी बात करने लगे।''  वहीं फैंस गौरी के इस कमेंट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Heart of Stone: हॉलीवुड में धमाका मचाने को तैयार हैं आलिया भट्ट, शेयर किया ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक

बता दें शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। 

Anupamaa के Anuj Kapadia को सूझी मस्ती, काजोल बनकर सबको किया लोटपोट

Samantha Ruth Prabhu Health Update: सामंथा रूथ प्रभु करा रहीं विदेश में इलाज? अब सामने आया बीमारी का सच

Shweta Bachchan: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन का बड़ा खुलासा, कहा - ''मैं फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं हूं, लेकिन मेरे बच्चे...''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन