1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस जिसे परिवार ने समझा अछूत, मां ने किया प्रताड़ित, ट्रांसजेंडर को बनाया औलाद, पर्दे पर दिखी कहानी

एक्ट्रेस जिसे परिवार ने समझा अछूत, मां ने किया प्रताड़ित, ट्रांसजेंडर को बनाया औलाद, पर्दे पर दिखी कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 19, 2025 02:39 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 02:39 pm IST

70 के दशक की ये एक्ट्रेस अपने ही परिवार में गैरों से बर्ताव का शिकार रह चुकी है। परिवार ने जिसे अछूत समझा, बाद में उसकी किस्मत ने ऐसे पलटी खाई कि इसने 250 से ज्यादा फिल्में कर डालीं।

shakila- India TV Hindi
एक्ट्रेस शकीला। Image Source : INSTAGRAM/@IMSHAKILA_OFFICIAL

मलयालम सिनेमा में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है। फिर चाहे वो सिल्क स्मिता हों या फिर 70 के दशक की ही शकीला बेगम। 70 के दशक में मलयालम सिनेमा में शकीला बेगम ने मलयालम सिनेमा में एंट्री ली। ये वो समय था जब मलयालम सिनेमा में क्रिएटिविटी कहीं गुम सी हो गई थी, फिल्मों में ना तो ताजगी थी और ना ही नए रंग। इसी बीच शकीला बेगम ने फिल्मों में एंट्री ली और मलयालम सिनेमा में बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया कि इंडस्ट्री में हर तरफ उन्हीं के चर्चे होने लगे। शकीला ने सिर्फ मलयालम ही नहीं, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया और खूब सुर्खियां बटोरीं।

दर्द से भरी रही जिंदगी

अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्में करने वालीं शकीला बेगम की जिंदगी हमेशा दर्द से भरी रही। बचपन में ही उन्हें अपने ही घर में भेदभाव देखना पड़ा। परिवार के लोग उनसे अछूत की तरह व्यवहार करते थे और मां ने भी खूब प्रताड़ित किया, जिसके बारे में उन्होंने अपनी किताब में भी बताया है। शकीला का जन्म आंध्र प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार में हुआ। शकीला पढ़ने में अच्छी थीं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं और आखिरकार पैसे कमाने की चाह लिए वह फिल्मी दुनिया तक पहुंच गईं।

90 के दशक के अंत में शुरू किया करियर

शकीला बेगम ने 90 के दशक के अंत में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने मलयालम फिल्मों से डेब्यू किया। शुरुआत में छोटे-मोटे रोल मिले, लेकिन उनकी अदाकारी, बोल्डनेस और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्दी ही इंडस्ट्री का चहेता बना दिया और वह फिल्मेकर्स के लिए लकी चार्म बन गईं। जिस भी फिल्म में शकीला होती थीं, ये हाउसफुल हो जाती थी। कम बजट वाली फिल्मों में भी शकीला की मौजूदगी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाती थी। शकीला ने उन दिनों इंडस्ट्री में अपने पैर जमाए जब मलयालम सिनेमा में सिर्फ पुरुष स्टार्स का ही जलवा होता था। लगभग 2 दशक तक शकीला का करियर चला और वह इंडस्ट्री की आईकॉनिक फिगर बन गईं। आज भी उन्हें साउथ सिनेमा में प्रेरणा के रूप में लिया जाता है।

शकीला पर बन चुकी है फिल्म

बता दें, शकीला बेगम पर फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम 'शकीला' है। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा लीड रोल में हैं और उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बायोपिक की कहानी इंद्रजीत लंकेश ने लिखी थी और इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। फिल्म 25 दिसंबर 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म मौजूद है।

ट्रांसजेंडर को लिया गोद

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शकीला ने एक ट्रांसजेंडर को गोद लिया है, जिसका नाम थंगम है। शकीला थंगम की परवरिश अकेले ही कर रही हैं और अक्सर उसके साथ तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसमें थंगल के लिए उनका प्यार साफ जाहिर होता है। शकीला हमेशा से ही ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों को लेकर मुखर रही हैं और उनके लिए लड़ाई लड़ती आई हैं।

ये भी पढ़ेंः IAS बनना चाहता था म्यूजिक इंडस्ट्री का 'बैड बॉय', शाहरुख की फिल्म देखकर बदला नाम, क्या जानते हैं असली Name?

20 साल पहले आया इमरान हाशमी का गाना, जो वायरस की तरह फैल गया था, छुप-छुपकर देखते थे लड़के-लड़कियां

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन