1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर की हुई 'कृष 4' में एंट्री? जादू की तरह धूप लेते देख ऋतिक रोशन ने किया मजेदार कमेंट

श्रद्धा कपूर की हुई 'कृष 4' में एंट्री? जादू की तरह धूप लेते देख ऋतिक रोशन ने किया मजेदार कमेंट

 Published : Oct 19, 2023 06:52 pm IST,  Updated : Oct 19, 2023 06:52 pm IST

श्रद्धा कपूर और ऋतिक रोशन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी बात की है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। श्रद्धा की पोस्ट पर ऋतिक का इपिक रिप्लाई अब वायरल हो रहा है।

Shraddha Kapoor, Hrithik Roshan- India TV Hindi
Shraddha Kapoor, Hrithik Roshan Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः श्रद्धा कपूर जब भी कोई सेल्फी शेयर करती हैं, तो वह हमेशा स्किन केयर को लेकर भी टिप्स दे देती है। उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम फोटो में भी कुछ ऐसा ही नजर आया। लेकिन यह "जादू" ट्विस्ट के साथ सामने आई। दरअसल, श्रद्धा ने धूप में सेकते हुए 3  तस्वीरें शेयर की हैं। यहां 2 में तो श्रद्धा धूप सेकती नजर आ रही हैं और आखिरी स्लाइड में उनकी खिड़की नजर आ रही है। ये तस्वीरें और इनमें श्रद्धा का कैप्शन देखकर सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी खुद को रोक नहीं सके और एक इपिक रिप्लाई देकर लोगों को स्माइल करने का मौका दिया। 

देखिए क्या हुए ऋतिक और श्रद्धा की बात

तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "जादू जैसी धूप की जरूरत है"। आपको बता दें कि श्रद्धा ऋतिक रोशन के दोस्त जादू का जिक्र कर रही थीं, जो फिल्म 'कोई...मिल गया' से एक एलियन है। पोस्ट का जवाब देते हुए ऋतिक ने जादू के आने की पुष्टि की। उन्होंने कमेंट में लिखा, “वह आ रहा है। उसे बताऊंगा।” इस पर श्रद्धा ने जवाब दिया, “ऋतिक रोशन, सच में??? कब…क्या…कहाँ बताओ बताओ बताओ!!!” क्या सच में ऋतिक ने 'कृष 4' में जादू की वापसी की ओर इशारा किया है?

कैसी है फिल्म 'कोई... मिल गया'

'कोई...मिल गया' का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा और रेखा भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं। इस साल अगस्त में, निर्माताओं ने 'कोई...मिल गया' की 20वीं एनिवर्सरी को 30 शहरों में फिर से रिलीज़ करके मनाया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2003 में रिलीज़ हुई 'कोई...मिल गया' ने बॉलीवुड में सुपरहीरो जैनर फिल्मों की शुरुआत की। इस फिल्म से 'कृष' फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई। 2016 में, ऋतिक और राकेश रोशन ने फिल्म की चौथी किस्त की घोषणा की। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिलहाल एक्ट्रेस राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के साथ अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Akshay Kumar ने शेयर की इतनी पुरानी फोटो! देखने वाले तारीफ करते नहीं थक रहे

Singham Again में हुई टाइगर श्रॉफ की धांसू एंट्री, फर्स्ट लुक में दिखा सुपरकॉप अवतार

'द केरल स्टोरी' की टीम फिर धमाका करने को है तैयार, विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा ने शुरू की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन