1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill सारा अली को नहीं Sara Tendulkar को कर रहे हैं डेट! वायरल हुई तस्वीरें

Shubman Gill सारा अली को नहीं Sara Tendulkar को कर रहे हैं डेट! वायरल हुई तस्वीरें

 Published : Feb 16, 2023 08:46 am IST,  Updated : Feb 16, 2023 08:48 am IST

शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक ही रेस्तरां में दिखाई दे रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल आज कल अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। बता दें शुभमन गिल का नाम एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी जुड़ा था। साथ ही सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी। हाल ही में सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरें को डेट कर रहे हैं। 

बता दें वैलेंटाइन डे के दिन शुभमन गिल ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह लंदन के एक रेस्तरां में कॉफी पी रहे हैं साथ ही कैप्शन में लिखा "फिर से क्या दिन है?" इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट की बारिश कर रहे हैं। वही शुभमन  की इस तस्वीर के बैकग्राउंड सेम सारा तेंदुलकर की एक पुरानी फोटो के बैकग्राउंड जैसा ही है। बता दें सारा ने वो तस्वीर जुलाई 2021 में शेयर की थी। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरें को डेट कर रहे हैं। 

Rakhi Sawant Video: पति पर केस करने के बाद किसी और शख्स के साथ नजर आईं राखी सावंत, देखिए वायरल वीडियो

Gadar 2: तारा सिंह को बिग-बॉस में 'गदर-2' का प्रमोशन करना पड़ा भारी, इस बड़े नेता ने ट्वीट कर उड़ाई धज्जियां

बता दें कि कुछ दिनों पहले सारा अली खान और शुभमन गिल की भी साथ वाली फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर बैठे हुए थें। इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस का कहना था कि सारा अहमदाबाद में क्रिकेटर का मैच देखने गई थीं, लेकिन ये मुंबई थी तस्वीर थी वो भी पुरानी। बता दें शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शुभमन गिल ने बाउंड्री के करीब फील्डिंग की तो फैंस सारा सारा के नारे लगा रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। दोनों को कई बार रेस्तरां में भोजन करते हुए देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन