1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant Video: पति पर केस करने के बाद किसी और शख्स के साथ नजर आईं राखी सावंत, देखिए वायरल वीडियो

Rakhi Sawant Video: पति पर केस करने के बाद किसी और शख्स के साथ नजर आईं राखी सावंत, देखिए वायरल वीडियो

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Feb 16, 2023 07:11 am IST,  Updated : Feb 16, 2023 07:13 am IST

Rakhi Sawant Viral Video: राखी सावंत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आदिल के साथ-साथ किसी और शख्स के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

twitter- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : TWITTER

हाल ही में राखी सावंत के पति आदिल खान ने राखी को धोखा दिया है, जिस कारण राखी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। राखी की मां का भी निधन हुआ था, जिस कारण वह परेशान थी। वही कुछ दिनों पहले राखी ने खुलासा किया था कि आदिल को बेल नहीं मिली है। राखी ने कहा था कि मैं तो हैरान हूं। पहले शादी की खबर और अब नवेदिता तनु चंदेल प्रेग्नेंट है। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी किसी और के साथ नजर आ रही हैं।

Gadar 2: तारा सिंह को बिग-बॉस में 'गदर-2' का प्रमोशन करना पड़ा भारी, इस बड़े नेता ने ट्वीट कर उड़ाई धज्जियां

बता दें ये वीडियो राखी ने ही शेयर किया है। इस वीडियो राखी आदिल और किसी और शख्स के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में अर्ज किया है गाना चल रहा है। साथ ही ये बोल है कि कुछ तो संभल के रखते। मुझे भी खो दिया तुमने। अर्ज है कि दर्द में भी आवाज होती। इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा कृपया उसे पोस्ट करना बंद करें। कोई उसे देखना नहीं चाहता। मैं आपको समझ सकता हूं, लेकिन अब आप हताश हो रहे हैं। लड़ाई लड़ो.. उसे स्पॉट लाइट मत दो। वही एक ने कहा उसे अपनी रीलों में पोस्ट करना बंद करो.. तुम उसे इतनी अहमियत क्यों दे रहे हो। उसने आपको धोखा दिया, यह उसका नुकसान है। वही एक ने कहा उल्टा ही हो गया इस वीडियो में आप धोखा दे रहे हो। ये दिखाया या रियल में आपको ही धोखा दे गयाआदिल दुर्रानी। हमारी राखी जी कितनी अच्छी है लव यू डियर सब ठीक करेंगे आमीन।

बागेश्वर धाम: अनुष्‍का शर्मा से लेकर ये सेलेब्स के है धर्मगुरु, जानें कौन किस गुरु को करता है फॉलो

हाल ही में पहली बार तनु चंदेल (आदिल की गर्लफ्रेंड) मीडिया के सामने आईं हैं। मीडिया के सामने तनु ने कहा कि ऐसे राखी तो पीएम मोदी के बारे में भी बहुत कुछ कहती हैं तो क्या वो सब सच हो जाएगा, उन्होंने कहा कि वह किसी को अपने बारे में कुछ सफाई नहीं देना चाहतीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन