1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुभमन गिल ने बताया सारा अली खान नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता है दिल, जानिए किसने लिया क्रिकेटर का विकेट!

शुभमन गिल ने बताया सारा अली खान नहीं इस एक्ट्रेस के लिए धड़कता है दिल, जानिए किसने लिया क्रिकेटर का विकेट!

 Published : Mar 07, 2023 09:05 am IST,  Updated : Mar 07, 2023 09:05 am IST

Sara Ali Khan and Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर टीम के धुआंधार बल्लेबाज शुभमन गिल के रिलेशनशिप को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। क्योंकि क्रिकेटर ने मीडिया के सामने अपनी क्रश का नाम बता दिया है।

Shubman Gill Reveals His Crush Name- India TV Hindi
Shubman Gill Reveals His Crush Name Image Source : INSTAGRAM

Shubman Gill Reveals His Crush Name: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान और इंडिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल की रिलेशनशिप को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं। दोनों को साथ में देखने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन दोनों ने ही अब तक अपनी रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हुई है। वहीं अब सारा अली खान से अफेयर की खबरों के बीच शुभमन गिल ने सबको यह बता दिया है कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस पसंद है, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें किस पर क्रश है। लेकिन जो नाम सामने आया है वह सारा अली खान का नहीं है। 

रश्मिका मंदाना ने किया शुभमन को क्लीन बोल्ड

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान शुभमन गिल से यह सवाल किया गया कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस सबसे ज्यादा पसंद है। इस सवाल को सुनते ही पहले तो शुभमन ब्लश करने लगे उसके बाद बात को टालने की कोशिश में लग गए। लेकिन जब यह सवाल दोहराया गया और उनसे उनकी फेवरेट एक्ट्रेस का नाम पूछा गया तो उन्होंने 'पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना का नाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें रश्मिका मंदाना पर क्रश है। 

रश्मिका का नहीं आया कोई रिएक्शन 

आपको बता दें कि शुभमन के मुंह से ये नाम सुनकर हो सकता है सारा अली खान के फैंस को काफी झटका लगा हो। लेकिन शुभमन की इस बात पर अब तक रश्मिका मंदाना ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन यह वीडियो क्लिप वायरल हो रही है और लोग रश्मिका के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।  

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी के आरोपों के बाद खेला विक्टम कार्ड, लंबा नोट लिखा और बोले- मैं बुरा हूं क्योंकि...

सारा तेंदुलकर संग भी जुड़ा था शुभमन गिल का नाम 

आपको बता दें कि शुभमन गिल और सारा अली खान के अफेयर की चर्चा के बाद भी कई बार क्रिकेटर का नाम सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। सारा तेंदुलकर भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। वैसे अब तक इन अफवाहों की भी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Hera Pheri 3: संजय दत्त ने फैंस को दी गुड न्यूज, एक्टर ने फिल्म के इस कैरेक्टर की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन