Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद भी इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाहिर कर चुके हैं दिल की चाहत

शादी के बाद भी इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाहिर कर चुके हैं दिल की चाहत

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Jan 16, 2024 06:30 am IST, Updated : Jan 16, 2024 06:30 am IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल में ही 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर के फैंस को अपने क्रश का नाम बताया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये क्रश कौन हैं ये आपको इस खबर में जानने को मिलने वाला है।

Sidharth malhotra- India TV Hindi
Image Source : X सिद्धार्थ मल्होत्रा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से डेब्यू करने वाले एक्टर आज 39 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके फैंस को एक खास बात बताने वाले हैं, जो उनके फैंस को शायद ही पता होंगी। हाल में ही सिद्धार्थ मल्होत्रा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे। इस दौरन उन्होंने अपने क्रश का नाम बताया था। शादी के बाद भी एक्टर अपनी क्रश का नाम बताने में नहीं चूके थे। कियारा अडवाणी से शादी के बाद भी एक्टर को एक हीरोइन काफी पसंद हैं, अब ये कौन हैं ये आपको बताते हैं।               

तो ऐसे आया सिद्धार्थ की जुबां पर कैटरीना का नाम

गेम के दौरान करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा, ' किन तीन अभिनेत्रियों पर आपका क्रश है?' सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'कैटरीना कैफ, स्कारलेट जोहानसन...' करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को चिढ़ाते हुए कहा, 'बहुत देर लगा दी जवाब देने में... कैटरीना कैफ आप कह रहे हैं। अचानक आप पॉलिटिकली करेक्ट हो रहे हैं और अब विक्की कौशल की पत्नी का जिक्र कर रहे हैं।' इस पर अभिनेता ने जवाब दिया, 'नहीं, लेकिन कैट बिल्कुल। मैंने उन्हें अपनी इस पसंद के बारे में उन्हें बताया है, बार-बार देखो के दौरान।' कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2016 की फिल्म 'बार बार देखो' में एक दूसरे के अपोजिट काम किया था। 

वरुण धवन ने किया रिएक्ट

इस बीच, वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'नहीं, लेकिन कैटरीना कैफ आप कह सकते हैं यार। वह एक खूबसूरत महिला हैं और अंदर से एक प्यारी इंसान हैं।' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'यही कारण है कि वो मेरी क्रश हैं। उन्हें जानने के बाद मैंने उन्हें क्रश बनाया।'

इस फिल्म में आएंगे नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और बाद में 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपने डेब्यू से पहले, उन्होंने करण जौहर की 2010 में आई फिल्म 'माई नेम इज खान' में सहायक निर्देशक के रूप में शुरुआत की। सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह', 'हंसी तो फंसी', 'एक विलेन', 'मरजावां', 'कपूर एंड संस', 'ए जेंटलमैन' जैसी कुई फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आ चुके हैं। अब जल्द ही वो 'योद्धा' में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: सात फेरों के लिए तैयार हैं 'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना, जानें कौन है दुल्हा

एक ही वक्त पर तीन लड़कियां! खुद मुनव्वर फारूकी ने किया कबूल, फुसफुसाते हुए वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement