Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 35 साल के फेमस सिंगर की मौत के बाद बिखर गईं रूसी पत्नी, फकीर की याद में तड़पी, बोलीं- सारे सपने पूरे करूंगी

35 साल के फेमस सिंगर की मौत के बाद बिखर गईं रूसी पत्नी, फकीर की याद में तड़पी, बोलीं- सारे सपने पूरे करूंगी

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Oct 23, 2025 11:14 am IST, Updated : Oct 23, 2025 11:26 am IST

सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। सिर्फ 35 साल की उम्र में उनका जाना फैंस और परिवार के लिए किसी शॉक से कम नहीं था। उनके निधन के बाद उनकी विदेशी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया है।

Rishabh Tandon- India TV Hindi
Image Source : OLESYA_TANDONOFFICIAL/INSTAGRAM ऋषभ टंडन और ओलेस्या।

प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र में मौत हो गई। दिल्ली में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इन्हें मंच पर फकीर के नाम से जाना जाता था। उनके असामयिक निधन की खबर से संगीत और मनोरंजन उद्योग सदमे में है, जबकि उनके प्रशंसक और परिवार गहरे शोक में हैं। सिंगर की मौत के बाद उनकी पत्नी ने कई भावुक पोस्ट साझा किए हैं। उन्होंने अपनी फीलिंग्स बयां की और साथ ही कहा कि वो अपने पति के हर सपने को साकार करेंगी। उनके सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ओलेस्या ने लिखा भावुक पोस्ट

ऋषभ की पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा ने 2019 में शादी की थी। इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पति के साथ कई तस्वीरें साझा कीं और एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। ओलेस्या ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं... आपने मुझे छोड़ दिया... मेरे प्यारे पति, दोस्त, पार्टनर... मैं कसम खाती हूं कि मैं आपके सभी सपने पूरे करूंगी... आप मरे नहीं हैं, आप मेरे साथ हैं, मेरी आत्मा, मेरा दिल, मेरा प्यार, मेरे राजा।' गायक-अभिनेता के निधन पर संगीत जगत और उनके प्रशंसकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। संगीतकार साजिद वाजिद ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बेबस महसूस कर रहा हूं बहुत दुखी हूं। मेरी सारी जिंदगी आपके लिए ढेर सारी दुआएं।'

कैसा रहा करियर

ऋषभ ने अपने भावपूर्ण गीतों जैसे 'ये आशिकी,' 'इश्क फकीराना' और 'चांद तू' से संगीत जगत पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी गहरी, भावपूर्ण आवाज और काव्यात्मक रचनाएं उन्हें एक अद्वितीय कलाकार बनाती थींऔर उनका संगीत अक्सर प्रेम और लालसा की भावनाओं से भरा होता था। ऋषभ टंडन एक बहुमुखी कलाकार थे, जिन्होंने गायक, संगीतकार और अभिनेता के रूप में इंडिपेंडेंट और फिल्म-संगीत जगत दोनों में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। पेशेवर जीवन के अलावा, ऋषभ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। एक समय अभिनेत्री सारा खान के साथ उनकी शादी की अफवाह उड़ी थी, जब उनकी सिंदूर लगी एक तस्वीर वायरल हुई थी, हालांकि सारा ने बाद में इस दावे का खंडन कर दिया था।

सिंगर की प्रेम कहानी

ऋषभ का शादी रूसी नागरिक ओलेस्या नेडोबेगोवा से हुई थी। उनकी अंतर-सांस्कृतिक प्रेम कहानी सीमाओं को पार कर जुड़ाव की एक मिसाल बनी। ऋषभ अपनी पत्नी के प्रति अपने प्रेम को हमेशा खुलकर व्यक्त करते थे। उन्होंने एक साक्षात्कार में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था, 'शादी के बाद का जीवन काफी रोमांचक रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि मेरी पत्नी ओलेस्या रूस से हैं। बेशक, हमें भाषाई बाधाओं और सांस्कृतिक मतभेदों से जुड़ी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन हमारे बीच की प्रेम भाषा ने हमें इन बाधाओं से पार पाने में मदद की है। हमारी आपसी समझ और एक-दूसरे के प्रति गहरा स्नेह हमें और भी गहरे, गहन स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ने में मदद करता है।'

ये भी पढ़ें: Box office day 2: मिड वीक में रिलीज होकर भी रंग लाई 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी जड़े चौके-छक्के

कातिल अदा वाली इस हसीना के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम, ऐश्वर्या राय ने किया रिप्लेस, बनना चाहती थी देश की PM

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement