1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिंघम अगेन' और 'इंडियन पुलिस फोर्स' पर बनने लगे MEME, देखकर रोहित शेट्टी की भी फूट पड़ी हंसी

'सिंघम अगेन' और 'इंडियन पुलिस फोर्स' पर बनने लगे MEME, देखकर रोहित शेट्टी की भी फूट पड़ी हंसी

 Published : Oct 21, 2023 09:19 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 09:19 pm IST

रोहित शेट्टी ने आज अपने कॉप यूनिवर्स को OTT सीरीज तक फैलाने का ऐलान करते हुए, इसमें शिल्पा शेट्टी की एंट्री की खबर दी है। जिसके बाद सामने आए एक MEME को भी उन्होंने शेयर किया है।

Rohit Shetty cop universe- India TV Hindi
Rohit Shetty cop universe Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'गोलमाल' सीरीज से कॉमेडी की दुनिया में और कॉप यूनिवर्स 'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' से एक्शन की दुनिया में खुद को बादशाह साबित किया है। कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी ने लोगों की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है। इसकी शुरुआत अजय देवगन ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाकर की और अब वह 'सिंघम अगेन' लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी। वहीं आज शनिवार को इस कॉप यूनिवर्स की एक वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का पोस्टर सामने आया जिसमें शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। अब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स को लेकर MEME बन रहे हैं, जिनमें से एक खुद रोहित ने शेयर किया है। 

अब तक इतने स्टार्स की हो चुकी एंट्री

इस फिल्म में पहले अजय देवगन और रणवीर सिंह के होने की बात सामने आई, फिर करीना कपूर ने फिल्म में एंट्री ली। जिसके बाद दीपिका के पोस्टर लॉन्च हुआ, जिसके कुछ ही दिनों बाद, उन्होंने कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ का भी स्वागत किया और ऐसा लग रहा है कि यह तब से सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए MEME मटेरियल बन गया है। रोहित शेट्टी ने अब अपने इस यूनिवर्स पर बने एक MEME पर प्रतिक्रिया दी है। 

क्या बोले रोहित शेट्टी 

दरअसल इतने स्टार्स के पुलिस अधिकारी बनने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग मज़ाकिया तरीके से इसपर बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में हर अभिनेता को पुलिस अधिकारी में बदलने के लिए तैयार हैं। एक मीम में रोहित शेट्टी को एक छोटे लड़के के रूप में दिखाया गया है, जो लोगों से पूछता दिख रहा है, "तू कल से पुलिस में", "तू भी पुलिस में", "तू भी", "तेरे पीछे वाला भी", "तू वेब सीरीज में पुलिस वाला"।

Rohit Shetty cop universe
Image Source : INSTAGRAMRohit Shetty cop universe

इस मीम ने रोहित शेट्टी को खुश कर दिया और उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, और इसमें कई हंसी वाले इमोजी भी चिपकाए। मीम्स के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है, इस पर हैरानी जताते हुए उन्होंने यह भी लिखा, "यह किसने किया???" हंसने वाले इमोजी के साथ।

'सिंघम अगेन' के बारे में खास बातें

'सिंघम अगेन' 2024 में रिलीज होने के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी ने दर्शकों का ख्याल रखते हुए छह लेखकों की एक टीम रखी है, जो फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखने के हिसाब से लिख सकें। इसे बेहतरीन बनाने के लिए टीम ने 18 महीने तक काम किया है।

'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी ने भी पहनी पुलिस की वर्दी, रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन ओटीटी पर मचाएंगी गदर

Kajol के संग दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ हादसा, अचानक लड़खड़ाईं और स्टेज नीचे गिरीं एक्ट्रेस- Watch Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन