1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंघम फेम काजल अग्रवाल बनीं मां, पति गौतम किचलू संग बेटे का किया स्वागत

सिंघम फेम काजल अग्रवाल बनीं मां, पति गौतम किचलू संग बेटे का किया स्वागत

 Published : Apr 20, 2022 06:33 am IST,  Updated : Apr 20, 2022 06:33 am IST

 बच्चे का जन्म मंगलवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

 Kajal Aggarwal- India TV Hindi
 Kajal Aggarwal Image Source : INST/ KAJAL AGGARWAL

अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू मंगलवार सुबह बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। काजल ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, काजल ने अभी तक इस खुशखबरी के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बच्चे का जन्म मंगलवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

बेटा चाहिए या बेटी? रणवीर सिंह से जानिए दीपिका पादुकोण संग पहले बच्चे की प्लानिंग

काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी थी। काजल ने अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खूब एन्जॉय किया।

जूनियर एनटीआर ने RRR की सफलता के बाद ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन तक रहेंगे नंगे पांव

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर, 2020 को एक छोटे से निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए। एक-दूसरे के लिए ही बने इस कपल ने एक्ट्रेस के करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। काजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने पति को अद्भुत व्यक्ति बताते हुए धन्यवाद दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन