1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए करवाया मेकअप, VIDEO देख फैंस कर रहे तारीफ

सोनम कपूर ने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए करवाया मेकअप, VIDEO देख फैंस कर रहे तारीफ

 Published : Oct 15, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 02:30 pm IST

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भले ही फिल्मों से दूर हैं मगर सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

sonam kapoor video- India TV Hindi
सोनम कपूर ने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए करवाया मेकअप Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR

Highlights

  • सोनम कपूर ने मायके में मनाया था करवा चौथ
  • सोशल मीडिया पर सोनम ने शेयर किया वीडियो
  • सोनम वीडियो में बेटे संग नजर आ रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों ही मां बनी हैं। सोनम इन दिनों वर्क लाइफ से दूर अपने परिवार और बेटे वायु के साथ वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं जो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सोनम कपूर मेकअप रूम में बेटे वायु को ब्रेस्टफीड कराती दिख रही हैं। जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो से पहले सोनम कपूर ने लहंगे में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें: राजीव सेन और Charu Asopa के रिश्ते में फिर आई दरार, फैंस बोले- इनकी 'नौटंकी' शुरू

सोनम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है. अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है. लव यू मुंबई.' बता दें कि इस साल सोनम ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा था। सोनम ने अपने एक पोस्ट में बताया कि वह करवाचौथ का व्रत नहीं करतीं, क्योंकि उन्हें इस पर विश्वास नहीं है। हालांकि, उनकी मां सुनीता कपूर हर साल करवाचौथ पर पूजा बड़े स्तर पर आयोजित करती हैं, जिसमें बी-टाउन के सेलेब्स शामिल होते हैं।

Tiger 3 Release Date: ईद पर नहीं इस त्योहार पर दहाड़ेगा 'टाइगर', सामने आई सलमान की फिल्म की नई रिलीज डेट

सोनम कपूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सोनम आजकल की लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं।' वहीं सोनम कपूर ने पति आनंद ने कमेंट में लिखा, 'इसके लिए बनाया गया है मम्मा.' सोनम कपूर के करवा चौथ लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की सिल्क साड़ी लहंगे के स्टाइल में पहनी थी। साड़ी के साथ सोनम ने ग्रीन ब्लाउज पहना और लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने नेकलेस और कान में झुमके पहने। सोशल मीडिया पर फैंस सोनम कपूर की मल्टीटास्किंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं। सोनम ने बच्चे के जन्म के 2 महीने के अंदर ही खुद को फिट कर लिया था। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल में 'जेठालाल' हैं हाईएस्ट पेड एक्टर, फीस सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन