1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लालबाग के राजा के दर पर दर्शन से पहले ही भीड़ में फंसे सोनू सूद, फराह खान की हालत हुई खराब!

लालबाग के राजा के दर पर दर्शन से पहले ही भीड़ में फंसे सोनू सूद, फराह खान की हालत हुई खराब!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 27, 2023 11:22 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 11:22 am IST

सोनू सूद, फराह खान और शेखर सुमन मुंबई के लालबाग में दर्शन करने पहुंचे थे। तीनों ही भीड़ में फंस गए। तीनों का बुरा हाल देखने को मिला। फराह खान की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखाई दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Sonu Sood, Shekar Suman, Farah khan- India TV Hindi
सोनू सूद, फराह खान और शेखर सुमन। Image Source : INSTAGRAM

पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। हर कोई भगवान गणेश के जन्मोत्सव को धूमाधाम से मना रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तो इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों पर भी धमाकेदार तरीके से बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के अलग-अलग पंडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लालबाग के राजा पर सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। लालबाग जाने का सिलसिला कार्तिक आर्यन ने शुरू किया, जो शाहरुख खान और अंबानी परिवार के जाने के बाद और तेजी से बढ़ गया। लोगों का हुजूम बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन भी सेलेब्स गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। बीते दिन फराह खान, सोनू सूद और शेखर सुमन बप्पा के दर्शन को पहुंचे थे। 

भीड़ में फंसे सोनू सूद, फराह खान और शेखर सुमन

सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वहीं शेखर सुमन के साथ भी उनती पत्नी थी। इनके साथ ही फराह खान भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान इतनी भीड़ थी कि सेलेब्स परेशान हो गए। सामने आए वीडियो में बॉलीवुड के स्टार्स भीड़ में जूझते नजर आए। भीड़ एक ही जगह रुकी दिखाई दी, जिसमें शेखर अपने परिवार वालों को प्रोटेक्ट करते नजर आए। वहीं सोनू सूद भी अपनी पत्नी को संभालते दिखे। इस बीच भीड़ में फंसी फराह खान का बुरा हाल हो गया। 

फराह खान का हुआ बुरा हाल
भीड़ से बाहर निकलने के बाद भी फराह खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फराह खान ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। उन्हें एक महीला सहारा दे रही है और उनका हाथ पकड़कर ले जाती नजर आ रही है। इस वीडियो में फराह के साथ सिक्योरिटी भी देखने को मिल रही है। फराह ब्लैक सलवार-सूट पहने दिख रही हैं। भीड़ में फंसने के बाद उनके चेहरे की रंगत भी उड़ी नजर आ रही है। 

पहले फंस चुकी हैं ये एक्ट्रेस
इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिससे पता चला कि मानुषी छिल्लर भी बप्पा के दर पर पहुंची थीं, लेकिन वो दर्शन न कर सकीं। भारी भीड़ के चलते वो बीच में फंसी रहीं और उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। एक्ट्रेस का भी बुरा हाल देखने को मिला था। कुछ दिनों पहले ही सनी लियोनी भी लालबाग अपने पति के साथ पहुंची थीं। उनको भी ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ा था। उनके पति उन्हें भीड़ से निकालते नजर आए थे। 

इन सेलेब्स ने भी किया बप्पा का दर्शन
बता दें, कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, अंबानी परिवार, सनी लियोनी, शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, रिद्धि डोगरा शहनाज गिल से लेकर कई पॉपुलर फिल्म और टीवी स्टार्स लालबाग में बप्पा के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। कई को आसानी से दर्शन हुए तो कई को भीड़ में फंसना पड़ा। मुंबई के कई और पंडालों में भी ऐसी भीड़ देखने को मिल रही है। 

ये भी पढ़ें: देव आनंद को पसंद थे मां के हाथ के बने छोले, विदेश में भी तलाशते थे देसी खाना

'अनुपमा' में 5 धांसू ट्विस्ट खड़े करेंगे घर वालों के कान, डिंपी देगी सबसे बड़ी खुशखबरी, पाखी करेगी Shock!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन