1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत, साउथ एक्टर विशाल ने जताया शोक

फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत, साउथ एक्टर विशाल ने जताया शोक

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Jul 14, 2025 06:51 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 01:38 pm IST

स्टंटमैन राजू की एक अपकमिंग कॉलीवुड फिल्म के सेट पर कार स्टंट करते समय मृत्यु हो गई। साउथ के मशहूर एक्टर विशाल ने मौत की पुष्टि की है और एक्स पर राजू को श्रद्धांजलि दी। इस मूवी का निर्देशन पा रंजीत कर रहे हैं।

Death- India TV Hindi
शूटिंग के दौरान स्टंटमैन की हुई मौत Image Source : INSTAGRAM

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। एक दुखद दुर्घटना में लोकप्रिय स्टंटमैन राजू का एक अपकमिंग फिल्म के सेट पर निधन हो गया। बता दें कि गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को कीलैयूर पुलिस थाना क्षेत्र के विझुंथमवादी गांव के पास अलप्पाकुडी में शूटिंग चल रही थी। उस दौरान उनकी हादसे में मौत हो गई। तमिल अभिनेता विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौत के खबर की पुष्टि की। इस दुखद घटना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है और कई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। साथ ही उन्हें चाहने वालों और दोस्तों ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया है।

स्टंटमैन की मौत के बाद परिवार का सहारा बना ये एक्टर

विशाल, जिन्होंने राजू के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उन्होंने इस क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया। विशाल ने लिखा, 'यह बात पचा पाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज जैमी @arya_offl और @beemji रंजीत की फिल्म के लिए कार पलटने का एक सीक्वेंस करते समय निधन हो गया। मैं राजू को इतने सालों से जानता हूं। उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं। वह बहुत बहादुर इंसान हैं।' अभिनेता ने राजू के परिवार को अपना समर्थन देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा,'मेरी गहरी संवेदनाएं आपके साथ है और उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में और शक्ति प्रदान करें। सिर्फ इस ट्वीट के लिए नहीं, बल्कि मैं उनके परिवार के भविष्य के लिए जरूर मौजूद रहूंगा क्योंकि मैं उसी फिल्म इंडस्ट्री से हूं और इतनी सारी फिल्मों में उनके योगदान के लिए भी धन्यवाद। तहे दिल से और अपना फर्ज समझते हुए, मैं उन्हें अपना समर्थन देता हूं। ईश्वर उनका और परिवार का भला करें।'

एक्टर विशाल ने दी श्रद्धांजलि

south actor vishal
Image Source : Xतमिल एक्टर विशाल ने स्टंटमैन की मौत पर जताया दुख

हर फिल्म के स्टंट के लिए पहली पसंद थे राजू

लोकप्रिय स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने भी इंस्टाग्राम पर राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'हमारे महान कार जंपिंग स्टंट कलाकारों में से एक, एस एम राजू का आज कार स्टंट करते समय निधन हो गया। हमारी स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद करेगा।' हालांकि, अभी तक एक्टर आर्य और निर्देशक पा रंजीत ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राजू कॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने साहसिक स्टंट के लिए जाने जाते थे और पिछले कुछ वर्षों में वे कई फिल्मों का हिस्सा रहे। उनका काम हर किसी को इतना पसंद था कि वह अपने फिल्म के खतरनाक स्टंट करने के लिए उन्हें मुंह मांगी फीस देते थे। जानकारी के लिए बता दें कि बीते गुरुवार को सुबह करीब 10.40 बजे, मोहनराज को फिल्मांकन के दौरान हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें स्वास्थय संबंधी दिक्कतें होने लगीं। उन्हें तुरंत ओराथुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन