1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर हनीमून पर पहुंच ही गए Sunny Deol के लाडले बेटा-बहू, केनया के जंगलों में शेरों के साथ कर रहे एडवेंचर

आखिर हनीमून पर पहुंच ही गए Sunny Deol के लाडले बेटा-बहू, केनया के जंगलों में शेरों के साथ कर रहे एडवेंचर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 03, 2023 06:09 pm IST,  Updated : Jul 03, 2023 06:09 pm IST

सनी देओल के बेटे करण देओल आखिरकार पत्नी दृषा अचार्या के साथ हनीमून पर पहुंच ही गए। एक्टर ने खूबसूरत तस्वीरें दिखाई, जिससे आप उनके एंडवेंचर ट्रिप का अंदाजा आप लगा सकते हैं।

केन्या में हनीमून मना...- India TV Hindi
केन्या में हनीमून मना रहे करण देओल और दृषा। Image Source : INSTAGRAM

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कें बंधन में बंध गए। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते की शादी की गई। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। पूरा देओल परिवार दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड नजर आया। सोशल मीडिया पर करण और दृषा की शादी की तस्वीरों से भरा पड़ा है। ऐसे में अब दोनों के हनीमून की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। मनाली में फैमिली ट्रिप के बाद दोनों अपने हनीमून पर निकल गए हैं, जहां दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 

केन्या में मना रहे हनीमून

सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू दृषा अचार्या मनाली में खूब मस्ती करने के बाद केन्या पहुंच गए हैं। दोनों मसाई मारा के जंगल में चिल कर रहे हैं। दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का कूल अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, दोनों की ये हनीमून ट्रिप एक एडवेंचर ट्रिप है, जहां वो जंगल सफारी कर रहे हैं। 

Karan Deol Honeymoon, Drisha Acharya
Image Source : INSTAGRAMइस तरह हनीमून मना रहे करण और दृषा।

वाइल्ड एनिमल्स की दिखाई फोटोज
मसाई मारा के जंगल कई वाइल्ड जानवरों के लिए मशहूर हैं। यहा शेर, हाथी, जिराफ, हिप्पो के साथ कई और प्रजातियां देखने को मिलती हैं। ऐसे ही जानवारों को सनी देओल के बेटे करण देओल और बहू दृषा अचार्या देखने पहुंचे। दोनों ने इन जानवरों की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं। बहुत सारे शेरों और उनके कब्स को आप इन तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं। 

Karan Deol Honeymoon, Drisha Acharya
Image Source : INSTAGRAMकरण और दृषा ने साझा की जानवरों की तस्वीरें

दिखाई स्टे की तस्वीर 
इसके साथ ही करण और दृषा ने कई सारे हाथियों, बतक, जिराफ और हिप्पो की तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। साथ ही दोनों ने अपने कूल से स्टे की भी फोटो दिखाई। ओपेन टेरेस वाला हट स्टाइल सटे काफी तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रहा है। 

Karan Deol Honeymoon, Drisha Acharya
Image Source : INSTAGRAM करण और दृषा के हनीमून से सामने आई शेरों की तस्वीर।

शानदार तरीके से हुई शादी
बता दें, एक के बाद एक सामने आ रहीं तस्वीरें और वीडियोज को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। शादी के बाद रविवार को ही रिसेप्शन पार्टी भी दी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन लोग पहुंचे। इसके साथ ही कई और वीडियो भी सामने आए, जिनमें सनी देओल, दुल्हा-दुल्हन से लेकर पूरा देओल परिवार नाचता-गाता नजर आया। एक्टर धर्मेंद्र के घर में 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए थे। ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ था। शादी के दौरना पूरा देओल परिवार मौजूद रहा। सनी देओल की दोनों बहनों से लेकर भाई बॉबी और अभय का परिवार भी साथ रहा। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी के बंधन में बंध गए।  

ये भी पढ़ें: अनुपमा से पहले ही बापूजी पहुंचे अमेरिका, सामने आई बड़ी वजह!

प्रभास की 'सालार' को लेकर बड़ा अपडेट, धमाकेदार पोस्टर के साथ बताया- कब दिखेगी पहली झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन