1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार अजीत कुमार ने सड़क किनारे ही जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

सुपरस्टार अजीत कुमार ने सड़क किनारे ही जलाया चूल्हा, बनाने लगे बिरयानी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 22, 2024 11:23 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 11:26 am IST

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजीत कुमार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर हालिया वीडियो में सड़क किनारे बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो उनकी बाइक राइड ट्रिप के दौरान का है।

Ajith kumar biryani video- India TV Hindi
बिरयानी बनाते अजीत कुमार। Image Source : TWITTER

तमिल फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले एक्टर अजीत कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा जाती हैं। एक्टर के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडियो पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ही सोशल मीडिया पर तमिल सुपरस्टार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजीत कुमार सड़क के किनारे खड़े बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं, वो भी किसी हलवाई के अंदाज में। 

अजीत ने बनाई शिद्दत से बिरयानी

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अजीत ने सड़क के किनारे ही गैस जला रखी है। वो बड़े से भगोने में बिरयानी बना रहे हैं। उनके साथ ही कई और लोग भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई और लोग भी गैस चूल्हों पर बिरयानी बनाने में लगे नजर आ रहे हैं। अजीत दिलो-जान से बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। अजीत का ये वीडियो देखने के बाद फैंस को हैरानी हो रही है। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इसकी खूब चर्चाएं भी हो रही हैं।  

यहां देखें वीडियो

बाइक ट्रिप से सामने आईं झलकियां

सामने आया अजीत कुमार का ये वायरल वीडियो उनकी बाइक ट्रिप के दौरान का है। इस ट्रिप के दौरान वो कई बार खाना बनाते दिखाई दिए। वो इन दिनों अपने दोस्तों के साथ खास पल बिता रहे हैं। वो जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। अजीत कुमार ने अपनी फिल्म शूटिंग से पहले ही ये ब्रेक लिया है। इस वीडियो के अलाव अजीत कुमार की कई तस्वीरें भी इस बाइक ट्रिप से सामने आई हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2023 में फिल्म 'थुनिवू' में नजर आए थे, जो खासा कमाल नहीं कर सकी थी। अब वह फिल्म Vidaa Muyarchi में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन