Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2023 में ये सितारे बने पेरेंट्स, जानिए किसके घर गूंजेंगी किलकारियां

साल 2023 में ये सितारे बने पेरेंट्स, जानिए किसके घर गूंजेंगी किलकारियां

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Dec 14, 2023 06:15 am IST, Updated : Dec 14, 2023 06:15 am IST

साल 2023 टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के लिए बहुत स्पेशल रहा है। कई स्टार्स के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ से लेकर गौहर खान तक कई सारे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

year ender 2023, year 2023- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM साल 2023 में ये सितारे बने पेरेंट्स

साल 2023 में टीवा से लेकर फिल्म जगत तक के स्टार्स के लिए बहुत स्पेशल रहा है। जहां कुछ स्टार्स ने शादी की तो वहीं कुछ के घर में किलकारियां गूजी है। वहीं कुछ सेलिब्रिटी ने शादी के कुछ महीने बाद ही खुशखबरी देकर सभी को चौंक दिया। साल 2003 में फिल्म जगत में रामचरण और उपासना से लेकर स्वरा भास्कर-फहद अहमद तो वहीं टीवी से दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम और गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी तक इस साल पेरेंट्स बने। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जो इस साल पेरेंट्स बने हैं।

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर इस साल पेरेंट्स बने हैं। इशिता ने 19 जुलाई 2023 को एक बेटे को जन्म दिया। 

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी साल 2023 में पेरेंट्स बने। दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया। दोनों शादी के 5 साल बाद एक बेटे का पेरेंट्स बने हैं।

दिशा परमार-राहुल वैद्य
एक्ट्रेस दिशा परमार भी साल 2023 में मां बनीं। उन्होंने 20 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। 

 

गौहर खान-जैद दरबार
बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान-जैद दरबार के घर भी साल 2023 में किलकारियां गूंजेंगी। गौहर खान ने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर और जायद पहली बार पेरेंट्स बने हैं।

आयुष्मान अग्रवाल-नेहा मार्दा
टीवी एक्ट्रेस नेहा मारदा ने 7 अप्रैल 2023 को एक बेटी को जन्म दिया था। आयुष्मान अग्रवाल-नेहा मारदा के घर खुशियां आई हैं। 

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोडे
पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। दोनों ही टीवी जगत के मशहूर एक्टर्स हैं। टीवी के इस पॉपुलर कपल के घर भी इस साल किलकारियां गूंजेंगी। 

स्वरा भास्कर-फहद अहमद
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 23 सितंबर 2023 को बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम राबिया रखा। उन्होंने अस्पताल से फोटो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। बता दें कि 6 जनवरी, 2023 को स्वरा ने राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की थी। 

इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने भी इसी साल 1 अगस्त को बॉयफ्रेंड माइकल डोलन के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फिनिक्स डोलन रखा है। बिना शादी किए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया था।

राम चरण-उपासना
साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उपासना शादी के 11 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बने। उपासना ने 20 जून, मंगलवार को एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया। 

तनवी ठक्कर-आदित्य कपाड़िया
टीवी कपल तनवी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया के घर भी इस साल बच्चे की किलकारी गुंजी। तनवी ने एक 19 जून को अपने बेटे को जन्म दिया है। उनकी बेटी का नाम कृषि कपाड़िया है। 

आशका गडरिया-ब्रेंट गोबल
टीवी के फेमस एक्ट्रेस आशका गडरिया शादी के 6 साल मां बनी। एक्ट्रेस ने अक्टूबर में प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

मोहित रैना
मोहित रैना के घर भी इस साल पिता बने हैं। शादी के एक साल बाद उनकी बीवी ने 21 मार्च को बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

करण वोहरा-बेला वोहरा
टीवी एक्टर करण वोहरा और बेला वोहरा भी इस साल जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। शादी के 11 साल बाद कपल 16 जून को पेरेंट्स बने। 

विदिशा श्रीवास्तव
'भाभी जी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव भी इस साल मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने 11 जुलाई को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि, विदिशा ने अभी तक अपनी बेटी की फोटो शेयर नहीं की है। 

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
टीवी के पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला इस साल पेरेंट्स बने वाले हैं। इन दिनों रुबीना अपने 9वें महीने में हैं।

ये भी पढ़ें:

रुबीना दिलैक की डिलीवरी से पहले पति ने दिया बड़ा सरप्राइज, केक पर लिखा ये खास मैसेज

अक्षय कुमार ने Welcome 3 के सेट से शेयर किया वीडियो, स्टार कास्ट का कारनाम देख छूट जाएगी हंसी

क्या पूजा हेगड़े को मिली जान से मारने की धमकी? जानें पूरी सच्चाई

 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement