धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' अपनी कहानी की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। चाहे दर्शकों को फिल्म पसंद आए या न आए, लेकिन इसे देखने के लिए शुरुआती वीकेंड पर अच्छी संख्या में लोग थिएटर पहुंचे। पहले दिन के शानदार कलेक्शन के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। सिर्फ तीन दिनों में बढ़िया कमाई करते हुए फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदें बनाए रखी हैं। यहां जाने 'तेरे इश्क में' ने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है।
तेरे इश्क में ने पहले वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 'तेरे इश्क में' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 18.75 करोड़ रुपये कमाए। यह शनिवार के 17 करोड़ से थोड़ा बेहतर है। फिल्म ने 16 करोड़ से ओपनिंग की थी। इससे फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन शानदार 51.75 करोड़ कमा लिए है।
तेरे इश्क में ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
धनुष और कृति सेनन स्टारर 'तेरे इश्क में' ने अब काजोल की 'मां' (36.08 करोड़) और तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की 'धड़क 2' (22.45 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
धनुष और कृति का चला जादू
'तेरे इश्क में' मुक्ति (कृति) और शंकर (धनुष) की लव स्टोरी के बारे में है। कॉलेज में एक प्यारी सी लव स्टोरी के तौर पर शुरू होने वाली कहानी गहरी और अजीब हो जाती है, जब वह उसे छोड़कर किसी और आदमी के लिए चली जाती है और वह आर्मी पायलट बन जाता है। हालांकि, फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन धनुष और कृति को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ मिली। धनुष और कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' की सफलता से लगता है कि दर्शक शायद ऐसी प्रेम कहानियों का इंतजार कर रहे थे।
रविवार, 30 नवंबर, 2025 को तेरे इश्क में की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 32.85% थी।
तेरे इश्क में तीसरे दिन हिंदी (2D) थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी
- सुबह के शो: 14.32%
- दोपहर के शो: 38.60%
- शाम के शो: 45.63%
- रात के शो: 0%
जया बच्चन ने शादी के कॉन्सेप्ट पर रखी अपनी राय, नहीं चाहती नातिन नव्या करें शादी, कही ये बात