सुपरहिट फिल्म सैयारा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हीरोइन अनीत पड्डा ने अपने डायरेक्टर मोहित सूरी को जन्मदिन की बधाई दी है। मोहित संग एक क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए अनीत पड्डा ने खूब प्यार लुटाया है। अनीत की फिल्म सैयारा को मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अहान पांडे ने लीड रोल निभाया था और अनीत उनकी हीरोइन रही थीं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद दोनों एक्टर्स को फिल्मी दुनिया में हिट डेब्यू दिलाया था।
क्या बोलीं अनीत पड्डा?
अनीत ने मोहित सूरी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप एक तरह से अलकैमिस्ट हैं, जो उन चीजों को पकड़ लेते हैं जिन्हें ज्यादातर लोग नहीं पकड़ पाते, शांत दर्द, आंखों में छिपा प्यार और उसे ऐसी चीज में बदल देते हैं जिसे हम सब महसूस कर सकते हैं। और किसी तरह यह आपका नहीं रहता, यह हमारा हो जाता है। मुझे आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करना है। आपने मेरे दिल को खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और उन्हें खुलकर जीने का साहस सिखाया है। आपने मुझे जीने का एक बेहद खूबसूरत तरीका दिखाया है।' अनीत ने आगे लिखा, 'आप मेरी नजर में सबसे ज्यादा इंसानियत वाले इंसान हैं। आप मोहित सूरी हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे मोमो, जब भी आप कुछ बनाते हैं, आपको अपना मकसद मिल जाता है। आप जो करते हैं उसके लिए धन्यवाद, आप जैसे हैं वैसे होने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे प्यार करती हूं। हमेशा-हमेशा के लिए।'
सुपरिहट रही थी सैयारा
बीते साल रिलीज हुई सैयारा को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म एक लवस्टोरी थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और अहान पांडे के साथ अनीत की जोड़ी को भी खूब प्यार मिला है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद भी इसे आईएमडीबी पर 6.3 की रेटिंग मिली है और काफी आलोचनाएं सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी। हालांकि इन सब के बीच फिल्म ने अच्छा व्यापार किया था और अनीत के साथ अहान को भी फिल्मी दुनिया में एक सफल डेब्यू दिलाया था।
ये भी पढ़ें- 'बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर', 4 महीने के बेटे की मौत से टूट गई थी मशहूर एक्ट्रेस, 21 साल बड़े नेता से की है शादी