1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7 साल पहले आई सीरीज की 8.7 है IMDB रेटिंग, दिलों में बसा है हर किरदार, तीन सीजन रहे सुपरहिट

7 साल पहले आई सीरीज की 8.7 है IMDB रेटिंग, दिलों में बसा है हर किरदार, तीन सीजन रहे सुपरहिट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 18, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 01:54 pm IST

द फैमिली मैन सीरीज आज भी आईएमडीबी पर 8.7 रेटिंग के साथ बॉलीवुड कहानियों में टॉप पन बनी हुई है। 7 साल बाद भी इसकी पॉपुलरिटी कम नहीं हुई है।

The Family Man- India TV Hindi
द फैमिली मैन Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने के बाद कहानियों का तगड़ा विस्तार हुआ है और अनोखे प्रयोगों के साथ हमने कई करिश्मे भी देखे हैं। लेकिन 7 साल पहले रिलीज हुई एक ओटीटी सीरीज ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज तक इसकी बादशाहत कायम है। इतना ही नहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग को बीते 7 साल में भी कोई हिला नहीं पाया। ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'द फैमिली मैन' है और इसे 8.7 की रेटिंग मिली हुई है जो काफी शानदार है। 

पहले सीजन से ही मचाई थी धूम

डायरेक्टर राज और डीके की जोड़ी ने इस सीरीज 'द फैमिली मैन' को बनाया था और इसमें मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया था। 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को इतना पसंद आया था कि खूब तारीफें हुई थीं। साथ ही मनोज बाजपेयी ने भी अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। सीरीज में मनोज ने श्रीकांत नाम के एक जासूस का किरदार निभाया है। जिसमें वो अपनी नौकरी, देश की सुरक्षा के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। श्रीकांत अपने काम में इतना माहिर है कि उसका पूरे डिपार्टमेंट में काफी नाम भी है। पहले सीजन से ही ये सीरीज लोगों के दिलों में उतर गई थी। इस सीरीज के किरदारों पर फैन्स आज भी प्यार लुटाते हैं। 

तीनों सीजन रहे सुपरहिट

इस सीरीज के पहले सीजन सुपरहिट होने के बाद मेकर्स ने इसकी कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। पहले सीजन के बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2021 में रिलीज किया था और खूब तारीफें बटोरने में सफल रहा था। दूसरे सीजन के बाद मेकर्स ने आखिरी एपिसोड में ही कहानी का हिसाब दिया था और तीसरे सीजन की भी हिंट दी थी। इसके बाद प्राइम वीडियो पर इस सीरीज का 2025 को तीसरा सीजन भी रिलीज हुआ और लोगों ने खूब प्यार दिया। इस सीजन में दमदार एक्शन, कसी हुई कहानी और सस्पेंस का मजमा देखने को मिला था। लेकिन खास बात ये है कि आज भी फैमिली मैन की रेटिंग को कोई दूसरी बॉलीवुड सीरीज नहीं हिला पाई है। 

ये भी पढ़ें- आने लगे धुरंधर 2 के रिव्यू, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के दिल में उतरी कहानी, बोले- 'शोले से भी 100 गुना अच्छी'

अश्लील और फूहड़ गाने पर भड़के रवि किशन, धुरंधर की तारीफ में भी बोले- 'बिना भद्दे सीन्स से कमाए कई सौ करोड़'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन