1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवाली के जश्न के लिए बेस्ट हैं ये 5 बॉलीवुड गाने, खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे, ये है लिस्ट

दिवाली के जश्न के लिए बेस्ट हैं ये 5 बॉलीवुड गाने, खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे, ये है लिस्ट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 31, 2024 09:51 am IST,  Updated : Oct 31, 2024 09:51 am IST

दीपावली की धूम पूरे देश में देखी जा रही है। चारों तरफ जश्न का माहौल है। साथ ही शाम को दीपावली की पार्टी की भी तैयारियां जोरों पर हैं। आपकी पार्टी में चार चांद लगाने वाले 5 गानों की लिस्ट देखिए।

Tauba Tauba- India TV Hindi
तौबा-तौबा Image Source : INSTAGRAM

देशभर में आज दीपावली के उत्सव की धूम है। गलियों चौबारों से लेकर बाजारों में दीवाली का जश्न देखने को मिल रहा है। घरों की दीवारें रोशनी से चमक रही हैं और बच्चे हाथों में पटाखे लिए उत्पात करते दिख रहे हैं। साथ ही दीपावली के शाम की पार्टी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। शाम को नाच गाना और जश्न की माहौल होने वाला है। अगर आप भी दीवाली पर अपने परिवार के साथ जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको बताते हैं ऐसे 5 सुपरहिट गाने, जिनकी धुन सुनते ही आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। इन गानों ने लोगों को पहले भी खूब नचाया है। अब ये गाने दीपावली के दिन आपके जश्न का सामान हो सकते हैं। 

व्हाट झुमका

1966 की फिल्म मेरा साया के क्लासिक गीत 'झुमका गिरा रे' को करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में में रीमेक दिया था। ये गाना आते ही सुपरहिट हो गया था। इस हगाने ने न केवल लोगों को नचाया बल्कि कई हफ्तों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। इस गाने के सिग्नेटर स्टेप भी लोगों को खूब पसंद आए। अब ये गाना आपकी दीवाली पार्टी में समां बांध सकता है। 

तौबा तौबा 

करण औजला की तौबा तौबा ने इस साल की शुरुआत में रिलीज होने पर देश को झूमने पर मजबूर कर दिया था। विक्की कौशल के दमदार डांस ने लोगों को खूब नचाया था। ये गाना भी सुपरहिट रहा था। इस गाने की धुन भी लोगों के जहन में बस गई थी। इस गाने को भी दीपावली की पार्टी में शामिल करना बनता है। 

परम सुंदरी (मिमी)

श्रेया घोषाल की परम सुंदरी में कृति सेनन ने दमदार डांस दिखाया था। ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल रहा था। ये गाना भी दीपावली के जश्न के लिए शानदार होने वाला है। इस गाने में श्रेया घोषाल की आवाज ने समां बांधा था। आज भी इस गाने पर इंस्टाग्राम रील्स की बाढ़ आती रहती है। 

लेके प्रभु का नाम (टाइगर 3)

सलमान खान और कैटरीना कैफ का गाना लेके प्रभु का नाम भी दीपावली के जश्न के लिए शानदार गाना होने वाला है। इस गाने का डांस भी लोगों ने खूब पसंद किया था। ये वायरल गाना अब दीपावली के जश्न में चार चांद लगाएगा। 

आई नई (स्त्री 2)

सचिन जिगर के गाने आई नई ने स्त्री 2 फिल्म में धूम मचा दी थी। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने अपने डांस मूव्स ने आग लगा दी थी। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया थआ। अब ये वायरल गाना आपकी दीपावली की पार्टी में समां बांध सकता है। इस गाने के स्टेप भी लोगों को खूब पसंद आए थे। 

तारास (मुंज्या)
शरवरी वाघ अभिनीत तारास भी आपकी दिवाली प्लेलिस्ट में जगह बना सकता है। इस शानदार गाने ने भी लोगों का दिल जीता था। इस गाने पर भी दीपावली के जश्न को बेहतर किया जा सकता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन