1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kal Ho Naa Ho की ये क्यूट बच्ची अब हो गई हैं इतनी बड़ी, देखकर पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Kal Ho Naa Ho की ये क्यूट बच्ची अब हो गई हैं इतनी बड़ी, देखकर पहचान भी नहीं पाएंगे आप

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Jan 09, 2023 06:06 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 06:13 pm IST

करिश्मा का करिश्मा में मुख्य किरदार निभाने वाली बाल कलाकार झनक शुक्ला हाल ही में अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई कर ली है।

twitter- India TV Hindi
Kal Ho Naa Ho jhank shukla Image Source : TWITTER

करिश्मा का करिश्मा लगभग सभी का फेवरेट शो होगा या ये कहना गलत नहीं होगा कि इस शो को सभी ने देखा होगा। इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाली बाल कलाकार झनक शुक्ला आज इतनी बड़ी हो गई हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई कर ली है। 

Bigg Boss: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, राखी सावंत को मिले इतने लाख रुपये

झनक शुक्ला, जो शाहरुख खान-स्टारर 'कल हो ना हो' और 2003 के हिट टेलीविजन शो 'करिश्मा का करिश्मा' में अभिनय के लिए जानी जाती हैं, अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं उन्होंने अपने प्रेमी स्वप्निल सूर्यवंशी, सर्टिफाइड फिटनेस ट्रेनर से सगाई कर ली है। झनक की मां और अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोका समारोह से एक तस्वीर शेयर की हैं। झनक ने भी सोमवार को अपने रोका समारोह की एक रील भी साझा की। झनक के पास पुरातत्व में मास्टर डिग्री है। एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी अभिनय यात्रा बहुत कम उम्र में शुरू की थी।

भूल-भूलैया स्टार कार्तिक आर्यन ने अपने Sibling के साथ शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- इसे भी बॉलीवुड में करना चाहिए डेब्यू

2003 में जब उन्होंने 'करिश्मा का करिश्मा' शो और बॉलीवुड फिल्म 'कल हो ना हो' में 'गिया कपूर' का किरदार निभाया था। 2006 में, उन्होंने रजित कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और इरफान खान के साथ फिल्म 'डेडलाइन: सिर्फ 24 घंटे' में बेटी अनुष्का गोयनका के रूप में अभिनय किया। इसके अलावा झनक ने हॉलीवुड फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' में भी काम किया था। झनक ने 'सोन परी', 'हातिम' और 'गुमराह' जैसे टेलीविजन शो में भी काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन