1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bageshwar Dham पहुंची ये फेमस एक्ट्रेस, सुनाया भजन, सुनकर मग्न हुए धीरेंद्र शास्त्री

Bageshwar Dham पहुंची ये फेमस एक्ट्रेस, सुनाया भजन, सुनकर मग्न हुए धीरेंद्र शास्त्री

 Published : May 18, 2023 07:22 pm IST,  Updated : May 18, 2023 07:22 pm IST

भोजपुरी स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भजन सुनाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Bageshwar Dham Image Source : TWITTER

भोजपुरी स्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह बागेश्वर धाम पहुंची हैं। बता दें उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर अपनी भजन भी सुनाया है। अक्षरा सिंह के साथ उनके पिता विपिन सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे। अक्षरा सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने सुरीली आवाज में भजन गा रही हैं। 

Salman Khan के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान हुए घायल

The Kerala Story: बंगाल में The Kerala Story से हटा बैन, 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस इतनी दूर

बता दें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम बिहार के नौबतपुर में हो रहा है। नौबतपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के की हनुमंत कथा सुनने के लिए लाखों भक्तों की भीड़ जमा हो जाती थी। अभिनेत्री अक्षरा सिंह को सनातन धर्म में पूरी आस्था है। एक कार्यक्रम दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि एक दिन में दरबार में जरूर अपनी अर्जी लगाऊंगी। बिहार के नौबतपुर में आज बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आखिरी दिन था। कथा शुरू होने से पहले और अब भी यह कार्यक्रम चर्चा में बनी हुई है। इस कथा में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

Pushpa 2 के सेट से लीक हुआ फहाद फासिल का लुक, देखिए कितने बदले दिखे इंस्पेक्टर भंवर सिंह

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। कुछ यूजर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा दीदा आज से आपके लिए इज्जत और बढ़ गई है। इस वीडियो को सुनकर  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मग्न नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की फैशन आइकन में से एक हैं। वो अक्सर अपने लुक्स की वजह से छाई रहती हैं। उनके फोटो और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनको पसंद करने वाले उन्हें ‘भोजपुरी की शेरनी’ भी कहते हैं। बहरहाल, अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार भोजपुरी म्यूजिक वीडियो ‘तन्हा हूं मैं’ में देखा गया था। इसमें वो मनोज तिवारी के साथ दिखाई दी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन