1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rashmika Mandanna के गाने 'सामी-सामी' में जबरदस्त डांस करती दिखी ये बच्ची, एक्ट्रेस ने मिलने की लगाई गुहार

Rashmika Mandanna के गाने 'सामी-सामी' में जबरदस्त डांस करती दिखी ये बच्ची, एक्ट्रेस ने मिलने की लगाई गुहार

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 16, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Sep 16, 2022 01:18 pm IST

Rashmika Mandanna:रश्मिका मंदाना का 'सामी-सामी' गाना भी खूब वायरल हुआ था। इस गाने पर लोगों ने खूब रील्स भी बनाए थे। हाल ही अब एक क्यूट सी बच्ची ने रश्मिका के इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
Rashmika Mandanna Image Source : RASHMIKA MANDANNA

Highlights

  • रश्मिका मंदाना का 'सामी-सामी' गाना भी खूब वायरल हुआ था।
  • एक क्यूट सी बच्ची ने रश्मिका के इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है।

Rashmika Mandanna: सोशल मीडिया की इतनी ताकत है की आए दिन यह कुछ न कुछ वायरल हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची शानदार डांस कर रही है। आपको याद दिला दें रश्मिका मंदाना का 'सामी-सामी' गाना भी खूब वायरल हुआ था। इस गाने पर लोगों ने खूब रील्स भी बनाए थे। हाल ही में एक क्यूट सी बच्ची ने रश्मिका के इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है। रश्मिका ने इस बच्ची का वीडियो शेयर किया है।

 

रश्मिका मंदाना से भी अच्छा डांस

इस वीडियो में स्कूल की एक छोटी सी बच्ची रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' फिल्म के 'सामी-सामी' गाने पर डांस कर रही है, और अब ये बच्ची इंटरनेट पर छा गई है। एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर किया है साथ ही रश्मिका ने लिखा, मेड माय डे। मैं इस क्यूटी से मिलना चाहूंगी। पर कैसे? बता दें ये वीडियो वायरल हो रहा है साथ ही इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना हैं कि ये बच्ची खुद रश्मिका मंदाना से भी अच्छा डांस कर रही है।

Sunil Grover Video: सुनील ग्रोवर उर्फ'डॉक्टर गुलाटी' सड़कों पर ज्वेलरी बेचने पर हुए मजबूर, देखें वीडियो

Munawar Faruqui का Anjali Arora के कारण हुआ ब्रेकअप? कॉमेडियन ने वीडियो शेयर कर दी सफाई

इन फिल्मों में आएंगी नजर

रश्मिका जल्द ही 'गुडबाय' में नजर आने वाली है। वहीं रश्मिका ने 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट के लिए काम शुरू करने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस को दोबारा अल्लू अर्जुन के साथ देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Ali Fazal Richa Chadha Marriage: इस दिन दूल्हा बनेंगे 'गुड्डू भैया', दिल्ली के 110 साल पुराने फेमस प्लेस पर होगा रिसेप्शन

Justin Bieber: इंडियन फैंस के लिए बुरी खबर, जस्टिन बीबर का दिल्ली में होने वाला शो रद्द, यह है वजह 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन