1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा स्‍टेनकोविक ने सर्बिया से शेयर की अपनी तस्वीर, हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद इस तरह खुद को रख रहीं बिजी

नताशा स्‍टेनकोविक ने सर्बिया से शेयर की अपनी तस्वीर, हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद इस तरह खुद को रख रहीं बिजी

 Published : Jul 19, 2024 04:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 04:48 pm IST

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक भारत छोड़कर सर्बिया पहुंच चुकी हैं। अब हाल ही में नताशा ने सर्बिया से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वहां जाकर वह खुद को कैसे बिजी रख रही हैं।

Natasa Stankovic- India TV Hindi
नताशा स्टेनकोविक Image Source : DESIGN

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी वाइफ नताशा स्टेनकोविक से अलग हो चुके हैं। बीते दिनों कपल ने ये ऐलान कर दिया कि वो एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों की शादी टूटने की खबर ने फैंस को तोड़कर रख दिया। वहीं हार्दिक से अलग होने के खबरों के बीच नताशा अपने बेटे संग सर्बिया पहुंच हो गईं। दोनों मां-बेटे को एयरपोर्ट पर बीते दिनों स्पॅाट किया गया गया था। वहीं अब हाल ही में नताशा ने सर्बिया से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वहां जाकर वह खुद को कैसे बिजी रख ही हैं। 

इस तरह खुद को बिजी रख रहीं नताशा

दरअसल, तलाक की घोषणा के 15 घंटे बाद नताशा बैक-टू बैक पोस्ट अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर रही हैं। पहली पोस्ट में नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य पांड्या की झलक दिखाई है। नताशा ने बेटे का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अकेले गार्डन में बॉल खेलता हुआ दिख रहा है। वहीं नताशा दूसरे पोस्ट में 11 किलो का तरबूज अपने हाथ में लिए दिखाई दे रही हैं। तीसरे पोस्ट में नताशा ने अपने बेटे के साइकिल की झलक दिखाई है, तो वहीं चौथे पोस्ट में वो जिम में मिरर सेल्फी लिए नजर आ रही हैं। इस दौरान नताशा कान में हेडफोन लगाए जिम में पसीना बहाने की तैयारी में दिख रही हैं। नताशा के इस पोस्ट को देख यह हना गलत नहीं होगा कि वह हार्दिक पंड्या से दूर होकर कुछ इस तरह से खुद को बिजी रखने कि कोशिश कर रही हैं। 

Natasa Stankovic
Image Source : INSTAGRAMनताशा के पोस्ट

बीते साल की थी दोनों ने ग्रैंड अंदाज में शादी

बता दें कि हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को कोर्ट मैरेज की थी। इसके बाद जुलाई 2020 में उन्हें एक बेटे के माता-पिता बनने का सुख भी प्राप्त हुआ, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा है। वहीं कोर्ट मैरिज के बाद बीते साल 2023 में कपल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड अंदाज में शादी की थी। इस शादी में हार्दिक-नताशा का बेटा अगस्त्य भी मौजूद था, इस ग्रैंड शादी में हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कमेंटेटर जतिन सप्रू भी इस खास पल का हिस्सा रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लेकिन अफसोस कपल की शादी ज्यादा दिनों तक चिक नहीं पाई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन