1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिस फिल्म ने साउथ इंडस्ट्री में मचाया बवाल, सामने आया पहला रिव्यू, लोगों ने खोल दी पोल, फीका रहा कमल हासन का जादू

जिस फिल्म ने साउथ इंडस्ट्री में मचाया बवाल, सामने आया पहला रिव्यू, लोगों ने खोल दी पोल, फीका रहा कमल हासन का जादू

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 05, 2025 11:43 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 11:43 am IST

Thug Life X Review साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि लोगों ने इसका रिव्यू अच्छा नहीं दिया है। साथ ही कमल हासन का जादू भी फेल बताया जा रहा है।

Kamal Haasan- India TV Hindi
कमल हासन Image Source : INSTAGRAM

डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कमल हासन स्टारर इस फिल्म को लेकर साउथ में काफी बवाल देखने को मिला है। कर्नाटक में हुए जमकर विरोध के बीच रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने देखा और सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू दिया है। कुछ फैन्स ने इस फिल्म को बेहद निराशाजनक बताया है। साथ ही यहां तक कहा है कि मणि रत्नम का भी जादू इस बार फेल रहा है। एक्स पर पोस्ट कर लोगों ने फिल्म को औसत दर्जे से भी कमतर बताया है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'ठगलाइफ का यूके प्रीमियर देखे हुए एक घंटा हो गया है। खराब लिखावट, किरदार की गहराई की कमी, किसी भी मुख्य भूमिका के साथ कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं, फिल्म का संगीत भी ठीक-ठाक था। हमें घर पर रहकर सोना चाहिए था।' एक अन्य पोस्ट में उल्लेख किया गया, 'असफल प्रयास, पटकथा बहुत अस्पष्ट है, नायकन केवल एक बार हो सकता है। यह कमल हासन और मणिरत्नम दोनों का बहुत ही घटिया काम है, त्रिशा की भूमिका क्या है, यार, सबसे खराब।' एक्स पर एक प्रशंसक की समीक्षा में लिखा था, 'कोई भावना नहीं, बदला लेने और विश्वासघात के लिए कोई उचित लेखन नहीं, केवल संगीत और 2 एक्शन ब्लॉक अच्छे थे।' किसी और ने पोस्ट किया, 'बड़ी निराशा! पूरी फिल्म भी नहीं देख सका।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'एक भावनाहीन, पुराना गैंगस्टर ड्रामा जिसे एक भूलने योग्य साउंडट्रैक ने और भी बदतर बना दिया है।'

उबाऊ बताए कमल हासन के मोनोलॉग

एक यूजर ने लिखा, 'ThugLife में संभावनाएं थीं, लेकिन यह धीमी हो गई। कमल हासन ने दमदार अभिनय किया है, लेकिन उनके कभी न खत्म होने वाले मोनोलॉग आपको थका देते हैं। सिम्बू ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है, लेकिन वह भी सुस्त, सपाट सेकंड हाफ को नहीं बचा पाता। ट्रेडमार्क मणिरत्नम स्पार्क? कहीं नहीं मिला।' एक व्यक्ति ने लिखा, 'पूरी फिल्म में केएच की एक्टिंग देखकर दंग रह गया और एसटीआर ने भी शानदार अभिनय किया है, छोटे बच्चे के हाव-भाव और पूरी कास्ट ने कमाल कर दिया, एआरआर का संगीत बहुत बड़ी ताकत है, लेकिन कुछ हिस्सों में यह थोड़ा अलग लगा, दूसरा भाग खराब लेखन से ग्रसित है।'

इसी फिल्म के बाद विवादों में घिरे कमल हासन
कमल हासन की ठग लाइफ मणिरत्नम द्वारा निर्देशित एक तमिल भाषा की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म उनकी प्रतिष्ठित फिल्म नायकन (1987) के 36 साल बाद हासन और रत्नम के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग को दर्शाती है। सिलंबरासन टीआर, त्रिशा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नासर, अली फजल और रोहित सराफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, जो फिल्म की विस्तृत कथा में योगदान देते हैं। हालांकि इस फिल्म की रिलीज से पहले ही कमल हासन विवादों में घिर गए थे। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च के एक ईवेंट में कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर एक बयान दिया जिसका खूब विरोध हुआ। कमल हासन ने कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। जिसके बाद कन्नड़ भाषा के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन