1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. India Vs Pakistan मैच के लिए टाइगर श्रॉफ ने मारी छलांग, खास VIDEO के साथ किया टीम इंडिया को चियर

India Vs Pakistan मैच के लिए टाइगर श्रॉफ ने मारी छलांग, खास VIDEO के साथ किया टीम इंडिया को चियर

 Published : Oct 14, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Oct 14, 2023 06:36 pm IST

टाइगर श्रॉफ आज भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान टीम इंडिया को चियर करने के लिए टीम की कॉस्ट्यूम में नजर आए। एक खास वीडियो बनाते हुए 'गणपत' स्टार ने कहा 'कोई पूछे तो बताना ...कि हम आए हैं।

India Vs Pakistan- India TV Hindi
India Vs Pakistan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का ट्रेलर सामने आने के बाद से एक्शन लवर्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों टाइगर श्रॉफ भी फिल्म के प्रोमोशन में जी जान से जुटे हैं। वहीं आज जहां पूरा देश इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच को लेकर एक्साइटेड है, इसी बीच टाइगर भी अपनी हीरोपंती दिखाते हुए टीम इंडिया की कॉस्ट्यूम में देश का हौसला बढ़ाते नजर आए। 

स्टंट करते हुए किया चियर

हाल में सोशल मीडिया पर आकर 'गणपत' स्टार टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वो इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच के दौरान टीम इडिया को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इसे उन्होंने कैप्शन दिया, "कोई पूछे तो बताना...कि हम (भारत के तिरंगे वाला इमोजी) आए हैं लेट्स गो टीम इंडिया #worldcup #indvspak"

'गणपत' से उम्मीद है कि ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड सेट करेगा, और जिसका पूरा क्रेडिट इन प्रतिष्ठित ब्रांडों के एसोसिएशन को जाता है। वैसे फिल्म की रिलीज का उत्सुक्ता के साथ इंतजार हो रहा है, जिसके साथ ही फैन्स ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर एक थ्रिलिंग अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं। मेकर्स ने मनोरंजन से भरपूर सिनेमाई दुनिया बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है ताकि दर्शकों को एक आकर्षक अनुभव का एहसास करा सकें। और कह सकते है कि इसमें मेकर्स को कुछ हद तक कामयाबी हासिल हुई है क्योंकि फिल्म के शानदार टीजर और ट्रेलर की झलक ने दर्शकों को खूब एक्साइट किया है। 

20 अक्टूबर को होगी रिलीज

पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' प्रस्तुत करता है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

‘कुछ-कुछ होता है’ के 25 साल बाद सामने आई फिल्म की अनदेखी तस्वीरें, पर्दे के पीछे कुछ ऐसा था फिल्म का नजारा

राजकुमार राव और पत्रलेखा कर रहे थे रोमांस! फराह खान ने शेयर कर दिया प्राइवेट मोमेंट का VIDEO

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन