1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ​Top 5 Bollywood Actresses: दीपिका पादुकोण-ऐश्वर्या राय से लेकर इन टॉप-5 अभिनेत्रियों ने अपने दम पर बनाई पहचान

​Top 5 Bollywood Actresses: दीपिका पादुकोण-ऐश्वर्या राय से लेकर इन टॉप-5 अभिनेत्रियों ने अपने दम पर बनाई पहचान

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 02, 2022 03:40 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 03:50 pm IST

Bollywood: बॉलीवुड में कई सितारे आते हैं और कई चले जाते हैं। लेकिन कुछ सितारे अपने नाम का झंडा गाड़ देते हैं । वहीं कुछ बिना चमके ही इंडस्ट्री को अलविदा कह देते हैं। कुछ अभिनेत्रियां जिन्होंने अपने अभिनय से दुनियाभर में नाम कमाया है।

Deepika Padukone, Bollywood- India TV Hindi
Top 5 Successful Bollywood Female Stars Image Source : IMAGE SOURCE: INSTAGRAM

Highlights

  • दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
  • कंगना रनौत का सिनेमा की दुनिया में कोई गॉडफादर नहीं था।

​Top 5 Bollywood Actresses: कोई भी फिल्म अभिनेत्रियों के बिना अधूरी सी लगती है। ऐसे में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी होती हैं, जो अपनी अदाकारी से लोगों को अपना को कायल बना लेती हैं। इसके बाद लोग उन्हें बार-बार बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर एक नई मिसाल पेश की है।

ये भी पढ़ें: Dream Girl 2 पर्दे पर मचाएगी बवाल, हंसी का लगेगा डबल डोज, जानिए फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

प्रियंका चोपड़ा

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का परचम लहराया है। ‌उन्होंने अपने एक्टिंग की बदौलत कई बड़े-बड़े लोगों को पीछे छोड़ दिया। ये मल्टीटैलेंटेड अभिनेत्री, मॉडल, प्रोड्यूसर होने के साथ ही सिंगर भी हैं। यह हुनरबाज बाला 2018 में हॉलीवुड के सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं और इसके बाद से ही वो लॉस एंजिल्स में रहने लगी। 

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। साल 2021 में दीपिका को 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जोड़ा गया था। उन्होंने अपनी यह चमकती पहचान खुद के दम पर बनाया है। इसके बाद खूबसूरत अभिनेत्री ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 2018 में प्रेम विवाह कर लिया। 

और पढ़ें: Bigg Boss 16 के इस कंटस्टेंट के लिए दिखा शहनाज गिल के दिल में सॉफ्ट कॉर्नर, भेजा स्पेशल मैसेज

कंगना रनौत

बॉलीवुड की बेबाक 'क्वीन' कंगना रनौत का सिनेमा की दुनिया में कोई गॉडफादर नहीं था। लेकिन आज उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। कंगना को बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके बिंदास अंदाज और बेबाकी के लिए जाना जाता है। अक्सर उन्हें नेपोटिज्म और बॉलीवुड में होने वाली गलत चीजों के लिए खुलकर बोलते हुए देखा गया है। ‌इसी अंदाज के चलते कंगना अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और 4 फिल्म फेयर अवॉर्ड को भी अपने नाम किया है। बता दें कि अभिनेत्री रनौत मात्र 16 साल में ही एक्टिंग करने दिल्ली पहुंच गई थी। ‌

तापसी पन्नू

चमकते सितारों में से एक नाम ताप्सी पन्नू का भी है, जिन्होंने साउथ फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड को भी एक से एक बड़ी हिट फिल्में दी। ये अदाकारा आज की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। तापसी अपने दमदार अभिनय के लिए इंडस्ट्री में जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें: Ponniyin Selvan I Box Office Collection Day 2: मणि रत्नम ने रचा इतिहास, मोटी कमाई करके बनीं नंबर 1

ऐश्वर्या राय बच्चन

खूबसूर हुस्न की मल्लिक ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी बड़े पर्दे की जान हैं। सिनेमा हॉल में जब भी वो आती हैं दर्शकों के दिलों पर पूरी तरह छा जाती है। बता दें अभिनेत्री ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। कान फेस्टिवल में नीली आंखों वाली यह अभिनेत्री जब रेड कारपेट पर उतरती हैं तो लोगों की नजरें उन पर से हट नहीं पाती है। बड़ी से बड़ी हॉलीवुड अभिनेत्रियों का रंग भी ऐश्वर्या के आगे फीका पड़ जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन