1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tunisha Sharma Birth Anniversary: तुनिषा के बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहती थी मां, दोस्तों ने कहा- पिता संग स्वर्ग में मना रही जन्मदिन

Tunisha Sharma Birth Anniversary: तुनिषा के बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहती थी मां, दोस्तों ने कहा- पिता संग स्वर्ग में मना रही जन्मदिन

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 04, 2023 04:23 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 04:28 pm IST

Tunisha Sharma Birthday: आज तुनिषा शर्मा हम सब के बीच होतीं तो अपना 21 वां जन्मदिन मनाती।

Tunisha Sharma instagram- India TV Hindi
Tunisha Sharma Birth Anniversary Image Source : TUNISHA SHARMA INSTAGRAM

Tunisha Sharma Birthday: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की खुदकुशी ने हर किसी को बड़ा झटका दिया है। तुनिषा ने 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगा ली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए शीजान खान को दोषी ठहराया था। बता दें अभी शीजान पुलिस हिरासत में है। आज तुनिषा का जन्मदिन है, अगर आज तुनिषा इस दुनिया में रहती तो अपना 21वां जन्मदिन मनाती।

पति शाहनवाज को छोड़ Devoleena Bhattacharjee ने इस शख्स के साथ किया 'बेशर्म रंग' पर रोमांटिक डांस, हुईं ट्रोल

आज उनके दोस्तों ने उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर दुखी जाहिर की है। उनके दोस्तों को उनकी कमी महसूस हो रही है। तुनिषा की फ्रेंड रीम शेख ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त को याद किया। उसने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप अपना जन्मदिन वहां स्वर्ग में अपने पिता के साथ मना रही हैं, जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करती थीं। जन्मदिन मुबारक हो।"

Tunisha Sharma friends
Image Source : TUNISHA SHARMA FRIENDSTunisha Sharma Birth Anniversary

Rishabh Pant के लिए Urvashi Rautela की मां ने मांगी दुआ, यूजर्स बोले- सासू मां...

उनके दोस्त विनीत रैना ने भी तुनिषा के लिए पोस्ट शेयर किया है। तुनिषा की अच्छी दोस्त पल्लवी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस कर रही हैं। उन्होंने लिखा - स्वर्ग में जन्मदिन मुबारक गुड़िया। छोटी उम्र की बेटी को खोने के बाद से मां अभी तक उबर नहीं पा रही हैं। बेटी के जाने के बाद से मां इस शहर में रहना भी नहीं चाहती हैं। वनिता आज के दिन अपनी बेटी के लिए सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन रखा था। आज बेटी की याद में केक काटेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन