बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उर्वशी रौतेला की गिनती दुनिया की टॉप मॉडल्स में होती है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसें देखकर फैन्स तारीफ करने के लिए खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में रविवार की शाम मुंबई पुलिस के लिए सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन कराया गया था। जिसमे बॉलीवुड के सितारों ने अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। वहीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भरतनाट्यम कर वहां बैठे लोगों के अलावा फैन्स का भी दिल जीत लिया। उर्वशी ने भरतनाट्यम का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
उर्वशी रौतेला एक ट्रेंड भरतनाट्यम क्लासिकल डांसर हैं। इस वीडियो पर फैन्स उर्वशी रौतेला को देख तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक्ट्रेस का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं उर्वशी रौतेला जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़िए
संपादक की पसंद