1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने पहना हीरों और पन्ना से जड़ा नेकलेस, बताया जा रहा दुनिया का सबसे कीमती हार

उर्वशी रौतेला ने पहना हीरों और पन्ना से जड़ा नेकलेस, बताया जा रहा दुनिया का सबसे कीमती हार

 Published : Jan 03, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Jan 03, 2023 05:04 pm IST

Urvashi Rautela ने हाल ही में एक खूबसूरत नेकलेस पहनकर तस्वीर शेयर की है। जिसे दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस बताया जा रहा है।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
Urvashi Rautela Image Source : INSTAGRAM_URVASHIRAUTELA

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस के साथ सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं और मिनटों के अंदर लाखों दिल जीत लेती हैं। एक बार फिर उन्होंने अनोखे दिखने वाले गहनों से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने जो हार इस तस्वीर में पहना हुआ है उसे दुनिया का सबसे कीमती हार बताया जा रहा है। 

उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जिसमें उर्वशी ने दुनिया का सबसे महंगा हार पहना है। पन्ने और पुखराज से जड़ा मगरमच्छ के आकार का 120 कैरेट का हीरे का हार अब काफी सुर्खियां बटोरा है। उर्वशी को क्रिस-क्रॉस क्रोकोडाइल नेकलेस, मैचिंग ब्रेसलेट, स्टड इयररिंग्स और एक अंगूठी पहने देखा गया। उर्वशी ने नए साल, 2023 के स्वागत में यह तस्वीर शेयर की। जो अब महंगी ज्वैलरी के कारण सबका ध्यान खींच रही है। 

फोर्ब्स ने किया हार को लेकर दावा 

फोर्ब्स के एक आर्टिकल में इस कीमती हार को दुनिया का सबसे महंगा हार बताया गया है। यह नेकलेस फ्रेंच ज्वैलरी हाउस कार्टियर का है। फोर्ब्स के अनुसार, 'इसे कार्टियर के महंगे गहनों के सबसे प्रसिद्ध पीस में से एक माना जाता है। इसे 1975 में डिजाइन किया गया, जिसमें दो पूरी तरह से आर्टिकुलेटेड मगरमच्छों के डिजाइन में बनाया गया। जिसमें से एक मगरमच्छ 18-कैरेट सोने में तैयार किया गया और जिसमें 60.02 कैरेट वजन वाले 1,000 से अधिक ब्रिलियंट-कट फैंसी पीले हीरे के साथ सावधानीपूर्वक सेट किया गया। दूसरा मगरमच्छ 18-कैरेट व्हाइट गोल्ड के सेट में 66.86 कैरेट के कुल 1,060 पन्ने के साथ गढ़ा गया है।'

'कांतारा' के इस दमदार एक्टर और एक्टिविस्ट का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, जानिए क्या है वजह

ऐसा हार पहनने वाली दुनिया की तीसरी शख्सियत

एक इंटरनेशनल रिपोर्ट में, यह कहा गया है कि मैक्सिकन कलाकार मारिया फेलिक्स और इटेलियर कलाकार मोनिका बेलुची के बाद उर्वशी  यह हार पहनने वाली पहली भारतीय और दुनिया भर में तीसरी शख्सियत हैं। कहना गलत नहीं होगा कि उर्वशी कभी भी सुर्खियां बटोरने में असफल नहीं होती हैं। अब इस हार के डिजाइन से ही लोग इसे दुनिया का सबसे महंगा हार समझ रहे हैं, हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट में इस हार की ब्रांड या डिजाइनर का कहीं जिक्र नहीं किया है। तो कुछ यूजर्स यह अनुमान भी लगा रहे हैं कि यह उस हार का रेप्लिका भी हो सकता है। 

Pathaan trailer LEAKED: पहले ही लीक हुआ पठान का ट्रेलर? शाहरुख खान के धांसू एक्शन वाला सीन हो रहा खूब वायरल

'Shark Tank India' सीजन 2 पहले ही एपिसोड के बाद हो रहा ट्रोल, यूजर्स को पसंद नहीं आई शार्क की ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन