1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग बनाई 'तेरी भाभी' गाने पर रील, कहा ये पहली और आखिरी बार

वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग बनाई 'तेरी भाभी' गाने पर रील, कहा ये पहली और आखिरी बार

 Published : Dec 17, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 03:07 pm IST

वरुण धवन और नताशा दलाल ने पिछले साल शादी की है। वरुण ने वाइफ संग 'तेरी भाभी खड़ी है' गाने पर रील बनाया है।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग बनाई 'तेरी भाभी' गाने पर रील Image Source : INSTAGRAM- VARUN DHAWAN

Highlights

  • वरुण धवन और नताशा दलाल ने जनवरी 2021 में शादी की है।
  • वरुण और नताशा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मुंबई: वरुण धवन ने अपनी वाइफ नताशा दलाल संग पहली बार एक रील वीडियो बनाया है। वीडियो के साथ ही वरुण ने लिखा है कि हो सकता है उनकी वाइफ के साथ उनका पहला और आखिरी रील हो, क्योंकि उनकी वाइफ को ये सब पसंद नहीं है। बता दें, वरुण धवन और सारा अली खान पर फिल्माए इस गाने के काफी रील्स बनते हैं और एक साल बाद भी गाना हिट है। यही वजह है कि वरुण धवन मजबूर हो गए और उन्होंने भी इस गाने पर रील्स बनाया है।

वरुण धवन ने लिखा है- 

तेरी भाभी खड़ी है...

मुझे नताशा से कहा कि मैं किसी और के साथ शूट कर लूंगा तब वो मेरे साथ रील बनाने के लिए सहमत हुई। ऐसा हो सकता है कि आगे वो मेरे साथ एक भी रील्स  ना बनाए, लेकिन वह जानती है कि मुझे यह गाना कितना पसंद है। मैं कितना खुश हूं कि यह पूरे एक साल बाद ट्रेंड कर रहा है इसलिए मैं मजबूर हुआ।

वीडियो में वरुण के पीछे क्रिसमस की डेकोरेशन भी दिख रही है। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई ने उमर रियाज से कहा- आई लव यू

'ब्रह्मास्त्र' के मोशन पोस्टर लॉन्च के दौरान इमोशनल हुए रणबीर कपूर, कहा - आज मुझे पापा की बहुत याद आ रही है

लता मंगेशकर ने आज से 80 साल पहले गाया था रेडियो पर गाना, बचपन की तस्वीर शेयर कर उन पलों को किया याद

विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे और माइक टायसन-स्टारर 'लाइगर' की रिलीज डेट का ऐलान, जानें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन